मीका सिंह म्यूजिक इंडस्ट्री के टॉप कलाकारों में से एक हैं। उनके गाने सुन फैंस थिरकने पर मजबूर हो जाते थे। हालांकि, इन सब के अलावा मीका सिंह अभिनेता सलमान खान के साथ अपनी दोस्ती को लेकर भी खूब जाने जाते हैं। सलमान खान को जब जान से मारने की धमकी दी गई थी, तब भी मीका सिंह ने अपनी आवाज उठाई थी। अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में मीका सिंह ने सलमान खान को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं...