'आजाद' फिल्म पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
फिल्म में अजय की भूमिका
वहीं, फिल्म की कहानी की बात करें तो स्वतंत्रता-पूर्व भारत में सेट 'आजाद' में अजय देवगन एक कुशल घुड़सवार की भूमिका में हैं, जिसका अपने घोड़े से गहरा संबंध है। कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आता है, जब अजय का सामना कठोर अंग्रेजी सेनाओं से होता है और अराजकता के दौरान उनका प्रिय घोड़ा गायब हो जाता है। खोए हुए घोड़े को खोजने की जिम्मेदारी अमन देवगन के किरदार पर आती है।