फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranvir Shorey: 10 घंटे फ्लाइट लेट होने पर एयरलाइंस पर भड़के रणवीर शौरी, बोले- कंपनी पर दर्ज कराऊंगा शिकायत

विज्ञापन
1 of 6
रणवीर शौरी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'खोसला का घोसला' फेम एक्टर रणवीर शौरी ने अपनी फ्लाइट लेट होने पर एक एयरलाइंस कंपनी जमकर गुस्सा निकाला है। रणवीर की फ्लाइट 10 घंटे लेट थी, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा। एक्टर ने आरोप लगाया कि उनकी फ्लाइट दोपहर 2 बजे की थी, जिसके बाद खराब मौसम का हवाला देते हुए आधी रात तक हमें इंतजार कराया गया। एयरलाइंस के कर्मचारियों ने झूठे वादों के साथ स्थिति को शांत करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

2 of 6
रणवीर शौरी - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर रणवीर ने लिखा, 'हमारी उड़ान दोपहर 2 बजे के लिए निर्धारित थी। हम सभी 8 लोगों निर्धारित समय से 2 घंटे पहले चेक-इन कर चुके थे, तभी हमें बताया गया कि कोहरे के कारण उड़ान में 3 घंटे की देरी है। यह जानकारी हमें हवाई अड्डे पर पहुंचने से पहले नहीं दी गई थी। फिर भी हमने इसकी कोई शिकायत नहीं की। हमने सोचा कि कोई तकनीकी समस्या रही होगी। हम समझ रहे थे कि साल के इस मौसम कभी-कभी ऐसी चीजें होती हैं'।
विज्ञापन

3 of 6
रणवीर शौरी - फोटो : Instagram
उन्होंने आगे कहा, 'फ्लाइट की उड़ान अब शाम 5 बजे के लिए निर्धारित थी। हवाई अड्डे पर 3 घंटे से अधिक समय तक चेक-इन करने के बाद हमें बताया गया कि उड़ान में अभी 3 घंटे की और देरी है। हमारी फ्लाइट अब रात 8 बजे उड़ान भरेगी। हमें कुछ गड़बड़ लग रहा था, क्योंकि दिन चढ़ने के साथ-साथ 'कोहरा' छंटना चाहिए न कि स्थिति और बदतर होनी चाहिए। मेरे एक मित्र ने विमान की रूट जांचने के लिए इंडिगो की वेबसाइट देखी, जहां स्पष्ट रूप से लिखा था कि जिस विमान से हमें उड़ान भरनी थी, वह कोलकाता से आ रहा था। इसमें कोहरे को लेकर किसी समस्या का कोई जिक्र नहीं था। वह पहले ही बेंगलुरु पहुंच चुका था'।

4 of 6
रणवीर शौरी - फोटो : Social media
रणवीर ने आगे लिखा, 'जब हमने इस बारे में इंडिगो स्टाफ से जानकारी ली तो उन्होंने कहा कि वेबसाइट ठीक से अपडेट नहीं की गई है। इसके बाद हमें बताया गया कि फ्लाइट लगभग 8 बजे उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण था, क्योंकि अगर मैं रात 10-10:30 बजे तक वापस नहीं  पहुंचा तो मेरा बच्चा घर पर अकेला होगा। इसके बाद शाम करीब 7 बजे फ्लाइट का समय बदलकर रात के 9 बजे कर दिया गया। अब मैं घबराने लगा था, लेकिन फिर भी मैंने कोई शिकायत नहीं की और किसी तरह स्थिति को संभाला'।
इस हफ्ते रिलीज होंगी एक्शन से भरपूर कई फिल्में और वेब सीरीज, सिद्धार्थ-शिल्पा भी दिखाएंगे दम
विज्ञापन

5 of 6
रणवीर शौरी - फोटो : instagram/ranvirshorey
अभिनेता ने पोस्ट में आगे लिखा कि 'रात 8 बजे हमें बताया गया कि अब फ्लाइट 10 बजे के बाद उड़ान भरेगी। इसके बाद मैंने अपना आपा खो दिया, क्योंकि इसका मतलब यह था कि अब मैं अपने बच्चे के पास समय से घर वापस नहीं पहुंच पाऊंगा। मैं उस कर्मचारी के पास पहुंचा, जिसने मुझे गारंटी दी थी कि फ्लाइट रात 8 बजे हर हाल में उड़ान भर लेगी। फिर भी किसी ने मुझे असली कारण नहीं बताया कि उड़ान में देरी क्यों हुई और फ्लाइट कब उड़ान भरेगी'।
Bollywood Updates: Airport पर फंसे रहे Sonu Sood लेकिन किया कुछ ऐसा की लोग कर रहे तारीफ
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रणवीर शौरी - फोटो : Social media
रणवीर ने पोस्ट में आगे बताया कि एयरलाइन कंपनी के स्टाफ ने मुझसे झूठ बोलने की कोशिश की। 'मैंने उनसे कहा कि यह मुझ पर काम नहीं करेगा आप सच बताइए। इसके बाद एयरलाइन कंपनी के स्टाफ ने कुछ कॉल किए और फिर हमें असली कारण बताया कि उनके पास उड़ान के लिए पायलट नहीं था। उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि एक पायलट आ रहा है, फ्लाइट रात 10:30 बजे तक उड़ान भरेगी। अब तक मैं पूरी तरह असहाय महसूस कर रहा था। मैंने किसी तरह अपने बच्चे की देखभाल के लिए किसी को भेजा। हमसे बीते 8 घंटों से लगातार झूठ बोला जा रहा था। हमारी फ्लाइट निर्धारित समय से 10 घंटे की देरी लगभग आधी रात को टेक ऑफ हुई। एयरलाइन कंपनी ने यात्रा के नाम पर हमें जो आघात पहुंचाया है, उसके लिए मैं शिकायत दर्ज कराऊंगा।'
Fighter: फैंस के दिलों पर छाया 'फाइटर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर लोग कर रहे जमकर तारीफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें