फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naomika Saran: कौन हैं नाओमिका सरन, जिनकी खूबसूरती के दीवाने हुए नेटिजन्स; जानिए अक्षय कुमार से क्या है रिश्ता

Tue, 08 Apr 2025 04:16 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Naomika Saran: डिंपल कपाड़िया के साथ हाल ही में एक खूबसूरत लड़की को देखा गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल होने लगा, जिसकी खूबसूरती के दीवाने नेटिजन्स हो गए और जमकर तारीफ करने लगे। आइए जानते हैं कौन हैं वो वायरल गर्ल।
विज्ञापन
1 of 5
नाओमिका सरन - फोटो : इंस्टाग्राम @naomika14
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने हाल ही में मुंबई में हुए मैडॉक की सालगिरह की पार्टी में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ उनकी पोती नाओमिका सरन भी नजर आईं। नाओमिका ने तुरंत सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने अपनी दादी के साथ पैपराजी के लिए पोज भी किया। नाओमिका का लुक नेटिजन्स को काफी पसंद आया और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। आइए जानते हैं कौन हैं नाओमिका सरन? और नेटिजन्स ने उन्हें लेकर क्या रिएक्शन दिए?
विज्ञापन

2 of 5
नाओमिका सरन - फोटो : इंस्टाग्राम @naomika14
नेटिजन्स हुए खूबसूरती के दीवाने
नाओमिका को जैसे ही नेटिजन्स ने देखा उनकी खूबसूरती की तारीफ करने लगे। एक यूजर ने लिखा, क्यूट, एक अन्य ने लिखा, मिनी ट्विंकल खन्ना, एक और ने कमेंट किया, ‘हां यार ये तो कैटरीना और ऐश्वर्या से बेहतर लग रही है। एक्टिंग पता नहीं कैसी है। हां अगर एक्टिंग अच्छी हुई तो अच्छी-अच्छी अभिनेत्रियों को ये पीछे कर देगी।’ एक और ने लिखा, ‘सच में एक दम फ्रिज से निकली हुई।’

यह खबर भी पढ़ें: Disha Salian: जज पर विवादित टिप्पणी कर फंसे दिशा के पिता के वकील, हाईकोर्ट ने शुरू की अवमानना की कार्यवाही
 
विज्ञापन

3 of 5
नाओमिका सरन - फोटो : इंस्टाग्राम @naomika14
कौन हैं नाओमिका?
नाओमिका सरन राजेश खन्ना की पोती हैं। वह रिंकी खन्ना और समीर सरन की बेटी हैं। रिंकी राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की छोटी बेटी और ट्विंकल खन्ना की बहन हैं। नाओमिका अक्षय कुमार की रिश्तेदार भी हैं। ट्विंकल के रिश्ते से वह अक्षय की भतीजी लगेंगी।

यह खबर भी पढ़ें: Sunny Deol: 'गदर 2' से लेकर 'बॉर्डर' तक, सनी देओल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांच फिल्में
 

4 of 5
नाओमिका सरन - फोटो : इंस्टाग्राम @naomika14
सोशल मीडिया पर नाओमिका
20 साल की नाओमिका के सोशल मीडिया पर 134K फॉलोअर्स हैं। हालांकि, वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा कुछ शेयर नहीं करती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर डिंपल, रिंकी और परिवार के अन्य लोगों की तस्वीर है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डिंपल कपाड़िया के साथ नाओमिका सरन - फोटो : पीटीआई
डिंपल कपाड़िया के साथ अक्सर आती हैं नजर
नाआोमिका अपनी दादी डिंपल कपाड़िया के साथ अक्सर स्पॉट की जाती हैं। 2023 में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने डिंपल के साथ अपनी तस्वीर शेयर की। हालांकि, उनकी मां रिंकी लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं। बता दें कि साल 1999 में रिंकी खन्ना ने ‘प्यार में कभी कभी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया और ‘मुझे कुछ कहना है’, ‘झंकार बीट्स’ और ‘चमेली’ जैसी फिल्मों में काम किया। इसके बाद परिवार पर ध्यान देने के लिए उन्होंने अभिनय से खुद को पीछे ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें