फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sindoor Khela: सिंदूर खेला मनाते दिखे बॉलीवुड सितारे, गोल्डन साड़ी में रानी मुखर्जी लगीं खूबसूरत

Sat, 12 Oct 2024 05:42 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सिंदूर खेला में शामिल अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
देश भर में आज, 12 अक्तूबर को दशहरा का त्यौहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस दिन सिंदूर खेला उत्सव भी होता है, जो दुर्गा पूजा के आखिरी दिन मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं मां को लाल सिंदूर चढ़ाती हैं और इसके बाद एक-दूसरे को भी लगाती हैं। इसके पीछे की मान्यता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशियों हमेशा बनी रहती है और मां का आशीर्वाद भी बना रहता है। इस मौके पर मनोरंजन जगत के कई सितारे भी सारबोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल सिंदूर खेला मनाते हुए नजर आए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
वत्सल सेठ-इशिता दत्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड कपल इशिता दत्ता और वत्सल सेठ भी मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे, जहां इशिता ने मां दुर्गा की प्रतिमा पर सिंदूर चढ़ाया। इस दौरान दोनों ने मीडिया के सामने पोज भी दिया। बॉलीवुड के कई फिल्मों में काम कर चुके दोनों कलाकारों ने 28 नवंबर 2017 को शादी के बंधंन में बंधने का फैसला किया था। 
विज्ञापन

3 of 6
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टीवी की मशहूर अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती, जिन्होंने टीवी पर कई लोकप्रिय धारावाहिकों में अपने अभिनय से दिल जीता है, वो भी सरबोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में सिंदूर खेला मनाती नजर आईं। वह कपिल शर्मा के साथ कॉमेडी शो में भी नजर आ चुकी हैं, जिससे उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी। इस उत्सव के दौरान वह इशिता और वत्सल से भी बातचीत करती नजर आईं। 

4 of 6
काजोल-तनीषा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस उत्सव में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल भी शिरकत करती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने माता को सिंदूर चढ़ा कर मीडिया कर्मियों के सामने पोज भी दिया। इस दौरान उनकी बहन तनीषा मुखर्जी भी नजर आईं। इस बीच वो भी मीडिया के सामने पोज देती नजर आईं। 
उर्वशी रौतेला ने डांस के साथ लगाया बोल्डनेस का तड़का
विज्ञापन

5 of 6
रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी भी इस उत्सव में हिस्सा लेती नजर आईं। अभिनेत्री भी बंगाल से ताल्लुक रखती हैं, जहां दुर्गा पूजा बेहद धूम-धाम से मनाया जाता है। रानी मुखर्जी ने भी माता की प्रतिमा पर सिंदूर चढ़ा कर आशीर्वाद लिया। 
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के घर से 'गधराज' की रिहाई, पशु उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद मेकर्स ने लिया फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शर्लिन चोपड़ा-रूपाली गांगुली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इनके अलावा अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा आदि कई टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्रियों ने सिंदूर खेला में हिस्सा लिया। अनुपमा शो के लिए मशहूर अभिनेत्री रूपाली गांगुली भी इस उत्सव में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सामने पोज भी दिया। दुर्गा पूजा के आखिरी दिन सारबोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में काफी रौनक रही और सितारों का मेला देखने को मिला। इस दौरान सभी सितारे मुस्कुराते हुए एक दूसरे से मिलते और मीडिया को पोज देते नजर आए। 
Prasanth Varma: प्रशांत वर्मा ने जताई भविष्य में रणवीर संग काम करने की उम्मीद, कहा- अभी भी होती हैं बातें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें