फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Star Kids Debut: बॉलीवुड में इन स्टारकिड्स की एंट्री रही फ्लॉप, पहली फिल्म में ही हो गए ट्रोल

Wed, 19 Mar 2025 12:20 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Star Kids Debut: ऐसा माना जाता है कि बॉलीवुड में स्टारकिड्स के लिए एंट्री करना काफी आसान होता है, लेकिन उनकी फिल्मों का चलना या न चलना तो दर्शकों पर ही निर्भर होता है। हाल ही में इब्राहिम अली खान की फिल्म नादानियां की जमकर आलोचना हो रही है, लेकिन सिर्फ इब्राहिम ही नहीं ऐसे और भी कई स्टारकिड्स हैं जिनकी पहली फिल्म ही फ्लॉप साबित हुई और उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया।

विज्ञापन
1 of 9
सुहाना खान-रणबीर कपूर-खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@suhanakhan2 और @ranbir__kapoor82 और @khushikapoor

पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘नादानियां’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक और स्टारकिड ने अपने कदम रखे, नाम है इब्राहिम अली खान। सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान के डेब्यू के बाद से ही फिल्म को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं और फिल्म से लेकर इब्राहिम की एक्टिंग तक को ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, नादानियां फिल्म की कहानी को लेकर काफी आलोचनाएं की जा रही हैं और इब्राहिम अली खान को भी इन आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। हालांकि, इब्राहिम ऐसे पहले स्टारकिड नहीं हैं, जिनकी डेब्यू फिल्म फ्लॉप हुई हो और उन्हें ट्रोल होना पड़ा हो। इससे पहले भी कई ऐसे स्टारकिड हैं, जिनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई और उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

2 of 9
'लव एंड वॉर' को लेकर रणबीर कपूर ने किए कई खुलासे - फोटो : इंस्टाग्राम@ranbirkapooronline

रणबीर कपूर
मौजूदा वक्त में बॉलीवुड का सबसे बड़ा नाम बन चुके रणबीर कपूर ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू तकरीबन 18 साल पहले साल 2007 में किया था। रणबीर की पहली फिल्म ‘सांवरिया’ थी, जिसमें उनके साथ एक और स्टारकिड सोनम कपूर थीं। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। यही नहीं फिल्म के बाद रणबीर कपूर को भी काफी ट्रोल किया गया था। रणबीर की एक्टिंग से लेकर उनके बोलने के ढंग तक सबको लेकर काफी आलोचनाएं की गई थीं। तो वहीं उनके स्टारकिड होने को लेकर भी रणबीर ट्रोलर्स के निशाने पर आए थे।

विज्ञापन

3 of 9
अथिया शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@athiyashetty

अथिया शेट्टी
अपने जमाने के एक्शन स्टार रहे सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी का भी बॉलीवुड में डेब्यू फ्लॉप ही रहा। अथिया ने 2015 में आई फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म में अथिया के साथ आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली नजर आए थे। हालांकि, ये एक्शन-रोमांटिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। फिल्म के बाद अथिया की एक्टिंग की भी काफी आलोचनाएं हुई थीं, तो वहीं कई ट्रोलर्स ने उनके दुबले होने पर भी उन पर तंज कसा था।

यह खबर भी पढ़ें: Sikandar: न शुक्रवार न शनिवार, जानें किस दिन रिलीज होगी सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर'

4 of 9
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@sonamkapoor

सोनम कपूर
साल 2007 में फिल्म ‘सांवरिया’ से रणबीर कपूर के साथ बॉलीवुड के एवर यंग एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने भी अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। ‘सांवरिया’ तो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई ही थी, लेकिन सोनम कपूर को भी काफी ट्रोल किया गया था। उनकी एक्टिंग से लेकर उनकी आवाज तक की लोगों ने काफी आलोचना की थी। हालांकि, इसके बाद सोनम ने कुछ एक बड़ी फिल्मों में भी काम किया।

विज्ञापन

5 of 9
राशा थडानी-अमन देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम-@aamandevgan

अमन देवगन-राशा थडानी
इसी साल रिलीज हुई अजय देवगन के भांजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की फिल्म ‘आजाद’ बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म में अजय देवगन खुद भी नजर आए थे, लेकिन उनकी मौजूदगी भी फिल्म की नैय्या पार नहीं लगा पाई। फिल्म के बाद अमन देवगन और राशा थडानी ट्रोलर्स के भी निशाने पर रहे थे। हालांकि, राशा की खूबसूरती की तो तारीफ हुई, लेकिन उनकी एक्टिंग को लेकर लोगों के रिएक्शन ज्यादा अच्छे नहीं रहे।

यह खबर भी पढ़ें: 'आंखों की गुस्ताखियां' के सेट से शनाया कपूर ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

विज्ञापन

6 of 9
जैकी भगनानी - फोटो : इंस्टाग्राम @jackkybhagnani

जैकी भगनानी
मशहूर फिल्म निर्माता वासु भगनानी के बेटे जैकी भगनानी ने भी 2009 में आई फिल्म ‘कल किसने देखा’ से बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरूआत की थी। हालांकि, जैकी की पहली ही फिल्म सुपरफ्लॉप साबित हुई थी। वहीं जैकी की अभिनय क्षमताओं पर भी लोगों ने सवाल उठाया था और उनकी काफी आलोचना हुई थी। हालांकि, एक निर्माता के बेटे होने के नाते जैकी ने कुछ एक और फिल्मों में भी काम किया, लेकिन उनके हिस्से कोई भी हिट फिल्म नहीं आ सकी।

विज्ञापन

7 of 9
सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम@suhanakhan2

सुहाना खान
बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान की भी बॉलीवुड में शुरूआत अच्छी नहीं रही। सुहाना ने 2023 में आई जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी, तो वहीं सुहाना खान भी इस फिल्म के बाद ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं। सुहाना की एक्टिंग को लेकर उन्हें काफी कुछ सुनाया गया।

8 of 9
खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor

खुशी कपूर
दिग्गज फिल्म निर्माता बोनी कपूर और सुपरस्टार श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर ने भी जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म के बाद खुशी की एक्टिंग की काफी आलोचना हुई थी और वो लोगों के निशाने पर आ गई थीं। इसके बाद खुशी कपूर ने बड़े पर्दे पर एंट्री की फिल्म ‘लवयापा’ से, जिसमें एक बार फिर उनके अभिनय की जमकर आलोचना हुई और लोगों ने उन्हें एक्टिंग सीखने तक की राय दे डाली।

यह खबर भी पढ़ें: Tanushree Dutta: मिस इंडिया से लेकर फिल्मों में बोल्ड सीन और बाद में अध्यात्म तक, ऐसा रहा तनुश्री का सफर

विज्ञापन

9 of 9
जुनैद खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जुनैद खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने एक्टिंग में अपना डेब्यू तो 2024 में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म ‘महाराज’ से किया। फिल्म की कहानी के चलते फिल्म की सराहना हुई। इसके बाद जुनैद ने सिनेमाघरों में अपना डेब्यू इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘लवयापा’ से किया। यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो औंधे मुंह गिरी ही, लेकिन फिल्म में जुनैद की एक्टिंग को देखकर वो लोगों के निशाने पर आ गए। जुनैद को काफी ट्रोल किया गया और उन्हें आमिर खान से एक्टिंग सीखने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें