फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Soldier 2: अगले साल फ्लोर पर आएगी सोल्जर 2, क्या फिर पर्दे पर दिखेगी बॉबी देओल और प्रीति जिंटा की केमिस्ट्री?

Tue, 16 Jul 2024 12:54 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रमेश तौरानी ने 'सोल्जर' के सीक्वल को लेकर कहा कि फिल्म का सीक्वल अभी बन रहा है। उन्होंने एक बातचीत में कहा, 'हम अगले साल फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।' फिलहाल उन्होंने फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर कोई बात नहीं की है।
विज्ञापन
1 of 5
रमेश तौरानी, बॉबी देओल और प्रीति जिंटा - फोटो : ट्विटर
बॉबी देओल और प्रीति जिंटा की साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'सोल्जर' दर्शकों को आज भी पसंद है। इस फिल्म से प्रीति ने फिल्मों में कदम रखा था। निर्माता रमेश तौरानी के लिए भी 'सोल्जर' उनके करियर की एक महत्वपूर्ण फिल्म है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने जबर्दस्त सफलता हासिल की थी। 'कुछ कुछ होता है' के बाद ये एक्शन-थ्रिलर फिल्म उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। फिल्म की रिलीज के 25 साल बाद तौरानी ने इसके सीक्वल की पुष्टि की है।
विज्ञापन

2 of 5
सोल्जर - फोटो : ट्विटर
रमेश तौरानी ने 'सोल्जर' के सीक्वल को लेकर कहा कि फिल्म का सीक्वल अभी बन रहा है। उन्होंने एक बातचीत में कहा, 'हम अगले साल फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।' फिलहाल उन्होंने फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर कोई बात नहीं की है। ऐसे में ये तय नहीं है कि 'सोल्जर' के सीक्वल में दर्शकों को एक बार फिर बॉबी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी देखने को मिलेगी या नहीं।  

King: 'किंग' में शाहरुख खान से दो-दो हाथ करते नजर आएंगे अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन ने खबर पर लगाई मुहर!
विज्ञापन

3 of 5
रमेश तौरानी - फोटो : सोशल मीडिया
'सोल्जर' में दोनों सितारों की केमिस्ट्री ने सबका खूब ध्यान खींचा था। फिल्म के कलाकारों पर बात करते हुए तौरानी ने कहा कि निर्माता ने बताया कि कलाकारों को अंतिम रूप नहीं दिया गया था। उन्होंने कहा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि कहानी किस तरह से आकार लेती है। हम इस पर फैसला करेंगे कि बॉबी और प्रीति इसमें शामिल होंगे या नहीं।

4 of 5
बॉबी देओल और प्रीति जिंटा - फोटो : ट्विटर
तौरानी ने बातचीत के दौरान प्रीति जिंटा के डेब्यू पर कहा, 'उन्हें पहले 'क्या कहना' के लिए साइन किया गया था। मगर बाद में उन्हें 'सोल्जर' में भी कास्ट किया गया। 'क्या कहना' की रिलीज में देरी बॉबी की फिल्म 'करीब' के साथ शेड्यूलिंग टकराव के कारण हुई थी। हम नहीं चाहते थे कि बॉबी की दो फिल्में एक ही महीने में रिलीज हों।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉबी देओल और प्रीति जिंटा - फोटो : ट्विटर
1998 में आई इस फिल्म ने रमेश तौरानी, अब्बास-मस्तान और बॉबी देओल के बीच एक लंबी और सफल साझेदारी की शुरुआत की थी। इस फिल्म के गाने दर्शकों ने खूब पसंद किए थे। फिल्म के गाने 'सोल्जर सोल्जर', 'हम तो दिल चाहें', 'मेरे दिल जिगर से' 'तेरा रंग बल्ले बल्ले' और 'मेरे ख्वाबों में जो आए' जैसे गाने दर्शकों को काफी पसंद हैं। फिल्म का गाना 'तेरा रंग बल्ले बल्ले' पर आज भी लोग खूब थिरकते हैं। 

Emraan Hashmi: इमरान हाशमी को अपनी असफल फिल्मों पर नहीं है कोई पछतावा, कहा- आज रिलीज होती तो होतीं सफल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें