‘रामायण’ में 'सीता' की भूमिका निभाने वाली दीपिका चिखलिया को आज भी लोग उनके नाम से कम और 'माता सीता' के नाम से अधिक बुलाते हैं। वे जहां भी जाती हैं लोग उन्हें आज भी 'रामायण' में निभाए गए किरदार की वजह से पहचानते हैं। आज दीपिका चिखलिया अपना जन्मदिन मना रही हैं। आइए आज दीपिका के जन्मदिन पर हम आपको उनके टेलीविजन करियर के अलावा उनके राजनीतिक सफर के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
दीपिका चिखलिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
'रामायण' धारावाहिक में 'सीता' का किरदार निभा कर दीपिका चिखलिया की जिंदगी पूरी तरह बदल गई। इस धारावाहिक के बाद लोग उन्हें काफी इज्जत और सम्मान देने लगे। दीपिका पूरे देश में 'सीता' के नाम से लोकप्रिय हो गईं। उन्हें 'रामायण' के बाद कई फिल्मों के ऑफर भी मिले, लेकिन उन्होंने अपने अंदर 'सीता' के इमेज को बचाया रखा।
विज्ञापन
3 of 5
दीपिका चिखलिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका चिखलिया ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि साल 1991 में किसी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। उन्हीं दिनों उनके साथी कलाकार अरविन्द त्रिवेदी ने उन्हें बताया कि भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी को उनका नंबर चाहिए।
4 of 5
दीपिका चिखलिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका चिखलिया को लगा था लाल कृष्ण आडवाणी यूं उनसे मिलना चाहते होंगे, लेकिन जब वे उनसे मिली तब उन्होंने दीपिका को राजनीति में आने का न्योता देते हुए कहा था, 'आपकी आवाज बहुत अच्छी है। मैं चाहता हूं कि आप भाजपा से जुड़िये और देश की सेवा कीजिए'।
दीपिका चिखलिया साल 1991 में लाल कृष्ण आडवाणी से मिलने बाद बीजेपी के टिकट से वडोदरा सीट से चुनाव लड़ी थीं। दीपिका इस चुनाव में जीत हासिल करने के बाद राजनीति में भी अपना जलवा बिखेरा था। हालांकि बाद में वे घर-परिवार में व्यस्त हो गईं।