फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dipika Chikhlia: 'रामायण' में सीता बनकर ही नहीं राजनीति में भी दिखाया दमखम, कई फिल्मों में बिखेर चुकीं जलवा

Mon, 29 Apr 2024 07:35 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'रामायण' में अपने किरदार को अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने इतनी बखूबी से निभाया कि इतने वर्ष बाद भी लोग उनमें माता सीता की छवि देखते हैं। दीपिका चिखलिया ने 'रामायण' ही नहीं बल्कि कई फिल्मों में भी अभिनय किया है।
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका चिखलिया - फोटो : अमर उजाला
रामानंद सागर के निर्देशन में बने धारावाहिक 'रामायण' में माता सीता की भूमिका निभाने वालीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया को घर-घर में माता सीता के रूप में ही पहचाना जाता है। 'रामायण' में अपने किरदार को उन्होंने इतनी बखूबी से निभाया कि इतने वर्ष बाद भी लोग उनमें माता सीता की छवि देखते हैं। दीपिका चिखलिया ने 'रामायण' ही नहीं बल्कि कई फिल्मों में भी अभिनय किया है। हालांकि उन्हें पहचान राम की सीता बनने के बाद ही मिली। दीपिका चिखलिया आज अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं। तो  चलिए इस मौके पर हम आपको उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका चिखलिया - फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका चिखलिया का जन्म 29 अप्रैल 1965 को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हुआ था। दीपिका का रुझान शुरुआत से ही अभिनय की तरफ था। वह अपने स्कूल में भी हमेशा छोटे-मोटे नाटकों में भाग लिया करती थीं। दीपिका ने बताया था कि उनके पिता का ट्रांसफर कोलकाता में हुआ जहां वह चार साल रही थीं। इस दौरान बंगाली फिल्मों के जाने माने अभिनेता उत्तम कुमार ने उन्हें एक पार्टी देखा तो उन्होंने अभिनेत्री को अपनी फिल्म में बाल कलाकार के रूप में लेने की बात कही। हालांकि दीपिका छोटी थी, इसलिए उनके माता-पिता ने इसकी इजाजत नहीं दी।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका चिखलिया - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'सुन मेरी लैला' के साथ की थी। राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी उनकी पहली फिल्म से उन्हें खूब पहचान मिली थी। इसमें दीपिका मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आई थीं। उन्होंने अपने अभिनय करियर में हिंदी के अलावा कन्नड़, मलयालम, तमिल बंगाली भाषा की फिल्मों में भी काम किया। इसके बाद दीपिका ने राजश्री प्रोडक्शन का ही एक धारावाहिक 'पेइंग गेस्ट' किया। इसके बाद उनके पास कई टीवी शो के ऑफर आने लगे थे। 

4 of 5
दीपिका चिखलिया - फोटो : इंस्टाग्राम
रामानंद सागर के धारावाहिक 'विक्रम बेताल' में भी दीपिका अभिनय करती हुई नजर आई थीं। इस शो की अलग-अलग छोटी-छोटी कहानियों में वह कई छोटे और बड़े किरदारों में दिखाई दी थीं। दीपिका चिखलिया ने 'भगवान दादा', 'चीख', 'घर का चिराग', 'खुदाई' और 'पत्थर' जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका चिखलिया - फोटो : इंस्टाग्राम
इस बारे में बहुत कम लोग जानते हैं कि दीपिका चिखलिया ने राजनीति में भी अपनी किस्मत अजमाई। साल 1991 में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार के रुप में अभिनेत्री ने गुजरात की वडोदरा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। दीपिका ने राजा रणजीत सिंह गायकवाड को 50 हजार से भी ज्यादा वोटों से हराकर जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें