फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Charan: राम चरण-उपासना की खुशियों में शामिल हुए अल्लू अर्जुन समेत ये सितारे, बेबी शावर की तस्वीरें वायरल

Mon, 24 Apr 2023 06:09 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

 साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते है। फिल्म ‘आरआरआर’ के बाद वह पूरी दुनिया में अपनी सफलता का परचम लहरा रहे हैं। जल्द ही साउथ अभिनेता और उनकी वाइफ उपासना पेरेंट्स बनने वाले हैं। हाल ही में, दोनों ने अपने घर में  ग्रैंड बेबी शावर पार्टी होस्ट की है। अब इस पार्टी में अल्लू अर्जुन ने भी शिरकत की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

राम चरण और उनकी पत्नी उपासना के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है। कपल के इस फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस समारोह में राम चरण के कजिन और पुष्पा एक्टर अल्लू अर्जुन, टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा, सिंगर कनिका कपूर जैसे स्टार्स शामिल हुए थे।

विज्ञापन

3 of 5
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले कुछ समय पहले राम चरण की पत्नी उपासना ने एक इंटरव्यू में  खुलासा किया था कि वह और राम चरण जुलाई में अपने बेबी का वेलकम कर सकती हैं। उन्होंने कहा था कि सभी पैरेंट की तरह वह और राम चरण भी बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उनके घर में भी लंबे समय से सब इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे, जो उन्हें काफी दिनों के बाद मिलने वाली है।

4 of 5
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

इस फंक्शन की वायरल तस्वीरों में  पार्टी में स्टेज पर अल्लू अर्जुन भी नजर आ रहे हैं। उनके साथ राम चरण भी खड़े नजर आ रहे हैं और दोनों माइक पर कुछ कहते दिख रहे हैं। आपको बता दें कि उपासना ने अपने इंटरव्यू में इस बात का भी खुलासा किया था कि वह दोनों अपने बेबी की डिलीवरी इंडिया में ही करवाएंगी। अल्लू के देखकर फैंस के खुशी का ठिकाना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि उपासना ने इस इंटरव्यू में बताया था कि  वह अपने बच्चे के लिए इंश्योरेंस का इस्तेमाल करेंगी क्योंकि अपने देश में हेल्थ को लेकर काफी सुविधाएं हैं। चाइल्ड बर्थ के दौरान वह हेल्थ इंश्योरेंस का इस्तेमाल करेंगी। उपासना का यह फैसला उनके फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें