दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
क्या है पूरा मामला?
ख्याल रहे कि गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ को अपनी अपकमिंग फिल्म 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर को कास्ट करने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। उन पर राष्ट्रीय भावनाओं को आहत करने का आरोप है। बताया जाता है कि इस साल की शुरुआत में पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, इसके बावजूद दिलजीत ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस को अपनी फिल्म में लिया।