इशकजादे
- फोटो : एक्स
डेब्यू फिल्म से जीता दर्शकों का दिल
साल 2012 में अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म 'इशकजादे' थी, इस रोमांटिक-एक्शन फिल्म का निर्देशन हबीब फैसल ने किया था और इसका निर्माण यशराज बैनर तले किया गया था। इसमें अभिनेता ने शानदार एक्टिंग की थी, जिसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्टर के तौर पर फिल्मफेयर में नॉमिनेशन मिला। 'इशकजादे' में परिणीति चोपड़ा ने एक्ट्रेस के तौर पर मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों द्वारा खूब सराहना मिली और ये फिल्म औसत साबित हुई थी। इसके बाद अर्जुन कपूर ने कई और फिल्मों कीं, जैसे- ‘औरंगजैब’, ‘गुंडे’, ‘2 स्टेट्स’, ‘फाइंडिंग फैनी’, ‘तेवर’, ‘की एंड का’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ और ‘मुबारकां’ आदि नाम शामिल हैं।