द रोशन्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आपके पिता रोशन की संगीतबद्ध फिल्म ‘सूरत और सीरत’ के गाने ‘बहुत दिया देने वाले ने तुझको’ के पहले जो बांसुरी बजती है, वही आपकी फिल्म ‘करण अर्जुन’ के गाने ‘ये बंधन तो प्यार का बंधन है’ की धुन बनी है। आपको संगीत से कितना लगाव है? कभी आपने भी कोई गाना लिखा या कंपोज किया?
‘सूरत और सीरत’ के गाने की जहां तक बात है, ये राजेश को पता होगा। मुझे नहीं लगता कि हमने ‘सूरत और सीरत’ फिल्म के किसी गाने से कोई धुन ली होगी। संगीत की बात करें तो हां, मैं गिटार बजाता हूं। पियानो बजाता हूं। फिल्मों का संगीत तो हम सब मिलकर ही तैयार करते हैं। लेकिन, अगर किसी एक गाने की ही बात करूं तो ‘प्यार की कश्ती में’ की धुन मेरी बनाई हुई है। ये गाना भी मेरा लिखा हुआ है।