फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehnaaz Gill: ‘मैं क्या करूं मर जाऊं?’ से लेकर ‘मैं तेरी हीरोइन हूं?’ तक, ये हैं शहनाज के 7 फेमस डायलॉग

Mon, 27 Jan 2025 10:00 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shehnaaz Gill Birthday Special: अभिनेत्री शहनाज गिल आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री ने ‘बिग बॉस 13’ में आकर सभी का दिल जीत लिया था। आज हम शो से उनके मशहूर डायलॉग पढ़ेंगे…
 
विज्ञापन
1 of 8
शहनाज गिल डायलॉग - फोटो : अमर उजाला
आज ‘बिग बॉस 13’ फेम अभिनेत्री शहनाज गिल का बर्थडे है। शहनाज को ‘पंजाब की कैटरीना कैफ’ के नाम से भी जाना जाता है। शहनाज आज 32 साल की हो गई हैं। बेशक वह शो ना जीत पाई हों, लेकिन उन्होंने पूरे हिंदुस्तान का दिल जरूर जीत लिया। अभिनेत्री ने शो में खुद को बिल्कुल नेचुरल रखा और वह जैसी थी वैसा ही बिहेव किया। दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया। बिग बॉस में आने से पहले उनकी पहचान पंजाब की एक विवादित सिंगर और अभिनेत्री के तौर पर थी। इस शो ने शहनाज को शोहरत और प्यार दोनों दिलाया। 

शहनाज गिल का जन्म 27 जनवरी 1993 को पंजाब में हुआ। बचपन से ही उनकी रुचि संगीत और अभिनय में थी। शहनाज ने महज 21 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी। घरवालों ने इसका विरोध किया और उनकी शादी करानी चाही तो वह घर से भाग गईं। मॉडलिंग के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई भी छोड़ दी थी। अभिनेत्री ने अपने करियर में कई फिल्मों में भी काम किया है, जिसमें ज्यादातर पंजाबी फिल्में हैं। उन्होंने ढेर सारे पंजाबी एल्बम और म्यूजिक वीडियो में अपनी आवाज का जादू भी बिखेरा है।

मॉडलिंग के लिए घर छोड़ देने वाली और अपने सपने को पूरे करने की जिद उन्हें बिग बॉस तक ले आई। इस शो ने उन्हें इतना मशहूर कर दिया कि वह घर-घर पहचानी जाने लगीं। शो से शहनाज के कई सारे डायलॉग इतने फेमस हुए कि वह बच्चे-बच्चे की जुबान पर आ गए। आज हम अभिनेत्री के जन्मदिन पर उनके सबसे ज्यादा मशहूर हुए उन डायलॉग्स को पढ़ेंगे…

शहनाज गिल के मशहूर डायलॉग:
विज्ञापन

2 of 8
शहनाज गिल डायलॉग - फोटो : अमर उजाला
1. “मैं क्या करूं मर जाऊं…? मेरी कोई फीलिंग नहीं है? त्वाडा कुत्ता टॉमी, साड्डा कुत्ता कुत्ता?”
विज्ञापन

3 of 8
शहनाज गिल डायलॉग - फोटो : अमर उजाला
2. “मैं कैरेक्टर लेस…कैरेक्टर मोर हैं बाकी सारे…कैरेक्टर लेस का उल्टा कैरेक्टर मोर होता है ना?”
 

4 of 8
शहनाज गिल डायलॉग - फोटो : अमर उजाला
3. “हां बाहर निकला है मेरा पेट बाहर….अगर पेट बाहर नहीं निकलेगा, मैं मोटी ना हूं तो पंजाब कैसे दिखेगा?”
 
विज्ञापन

5 of 8
शहनाज गिल डायलॉग - फोटो : अमर उजाला
4. “तुम्हारे जैसों को मैं गेम सिखा दूंगी, मुझे क्या कोई गेम सिखाएगा।”
 
विज्ञापन

6 of 8
शहनाज गिल डायलॉग - फोटो : अमर उजाला
5. “सिद्धार्थ तू सिर्फ मेरा है, तू नहीं मिला मुझे तो मैं पूरी दुनिया जला दूंगी।”
 
विज्ञापन

7 of 8
शहनाज गिल डायलॉग - फोटो : अमर उजाला
6. “बिग बॉस मैं आपको चैलेंज करती हूं, आपमें हिम्मत है तो आप मेरे सामने आकर दिखाओ”
 
विज्ञापन

8 of 8
शहनाज गिल डायलॉग - फोटो : अमर उजाला

7. “बार-बार कहती हूं ओवर-एक्टिंग करती हूं! तू मेरा डायरेक्टर है? मैं तेरी हीरोइन हूं?”

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें