Rajkummar Rao New Film: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने इस साल कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया और अपनी दमदार अदाकारी से दिल जीता। वे 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के बाद 'स्त्री 2' में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए, जिसकी सफलता का जश्न उन्होंने खूब धूमधाम से मनाया था। वे आखिरी बार 'विक्की विद्या का वो वाला' वीडियो में तृप्ति डिमरी के साथ नजर आए। हालांकि, यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। वहीं, अब राजकुमार राव की नई फिल्म को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है।