Rajinikanth Bollywood Films: रजनीकांत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कुली' को लेकर चर्चा में हैं। इस मौके पर हम आपको उन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनमें रजनीकांत ने किरदार निभाया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' एक मई को रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही ओटीटी पर बिक चुकी है। खबर है कि अमेजन प्राइम वीडियो ने इस फिल्म के डिजिटल राइट्स को 120 करोड़ रुपये में खरीदा है। आइए इस मौके पर हम जानते हैं कि रजनीकांत ने किन बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
रजनीकांत
- फोटो : फोटो- यूट्यूब
बुलंदी
यह फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म तमिल फिल्म 'नट्टामई' फिल्म का रीमेक थी। इस फिल्म में रजनीकांत ने दमदार किरदार अदा किया था। इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा अनिल कपूर, रेखा और रवीना टंडन थीं।
विज्ञापन
3 of 6
हम
- फोटो : फोटो- यूट्यूब से
हम
'हम' फिल्म साल 1991 में रिलीज हुई थी। फिल्म में दो दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और रजनीकांत ने साथ काम किया था। इस फिल्म में गोविंदा भी अहम किरदार में थे। फिल्म कामयाब रही थी।
4 of 6
रजनीकांत
- फोटो : इंस्टाग्राम@rajinikanth
बिल्ला
'बिल्ला' फिल्म साल 1980 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन का रीमेक थी। इस फिल्म में रजनीकांत ने डबल रोल निभाया था। एक बिल्ला और दूसरा राजप्पा।
विज्ञापन
5 of 6
रजनीकांत ने दी फैंस को नए साल की शुभकामनाएं
- फोटो : एक्स rajinikanth
भगवान दादा
'भगवान दादा' फिल्म साल 1986 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रजनीकांत ने अहम किरदार निभाया था। फिल्म में राकेश, श्रीदेवी और ऋतिक रोशन भी थे।
अंधा कानून
'अंधा कानून' फिल्म साल 1983 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन टी रामा राव ने किया था। फिल्म हिट रही थी। इस फिल्म से रजनीकांत ने बॉलीवुड में कदम रखा था। ये फिल्म हिट रही थी।