सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत ने हाल ही में अपने करीबी मित्र और अभिनेता कमल हासन द्वारा निर्मित नई फिल्म 'अमरन' की टीम से मुलाकात की। इस मीटिंग में फिल्म के मुख्य अभिनेता शिवकार्तिकेयन, निर्देशक राजकुमार पेरियासामी, छायाकार सीएच साई और निर्माता आर महेंद्रन ने भाग लिया, जिसमें रजनीकांत ने फिल्म और इसके निर्माताओं के प्रति अपना समर्थन जताया।