फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajinikanth Films: 'कुली' से पहले जानें रजनीकांत की पिछली फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड, एक ने तोड़े कई रिकॉर्ड

Wed, 13 Aug 2025 06:20 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajinikanth Films Report Card: रजनीकांत की फिल्म 'कुली' की रिलीज से पहले हम आपको उनकी पिछली फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
रजनीकांत की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के दिग्गज कलाकार रजनीकांत अपनी अपकमिंग फिल्म 'कुली' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले फिल्म की काफी चर्चा है। इस फिल्म में बॉलीवुड के अभिनेता आमिर खान भी हैं। ऐसे में हम आपको रजनीकांत की पिछली कुछ फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
वेट्टैयन - फोटो : सोशल मीडिया
वेट्टैयन
10 अक्टूबर 2024 को रिलीज हुई फिल्म 'वेट्टैयन' में दिखाया गया है कि एक शिक्षिका के साथ दुष्कर्म हो जाता है और उसकी मौत हो जाती है। इसके बाद मुठभेड़ में एक निर्दोश व्यक्ति की जान चली जाती है। इस मामले को सुलझाने पर फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है। फिल्म में रजनीकांत ने अहम किरदार निभाया है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन

3 of 6
लाल सलाम - फोटो : सोशल मीडिया
लाल सलाम
9 फरवरी 2024 को रिलीज हुई फिल्म 'लाल सलाम' में रजनीकांत ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म में दिखाया गया है कि क्रिकेटरों को उनकी प्रतिभा के बावजूद टीम से गलत तरीके से बाहर कर दिया जाता है। इसके बाद टीम में उन्हें लेने के लिए संघर्ष होता है। 80 से 90 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 19.76 करोड़ रुपये कमाए थे।

यह खबर भी पढ़ें: Tumm Se Tumm Tak: 'तुम्हे पसंद नहीं तो मत देखो..', टीवी शो पर आपत्ति जताने वाले शख्स को बॉम्बे HC की दो टूक

4 of 6
जेलर - फोटो : सोशल मीडिया
जेलर
फिल्म 'जेलर' रजनीकांत की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक है। फिल्म में दिखाया गया है कि एक सेवानिवृत जेलर अपने परिवार के साथ अच्छी जिंदगी बिताता है। एक दिन उसे पता चलता है कि उसका बेटा लापता हो गया है और उसे मार दिया गया है। इसके बाद वह अपराध की दुनिया में उसे ढूंढने निकल पड़ता है। लगभग 200 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 600 से 650 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन

5 of 6
अन्नाथे - फोटो : सोशल मीडिया
अन्नाथे
4 नवंबर 2021 को रिलीज हुई फिल्म 'अन्नाथे' में रजनीकांत ने अहम रोल अदा किया है। फिल्म में दिखाया गया है कि एक भाई अपनी बहन से बहुत प्यार करता है। उसकी बहन अपने प्रेमी के साथ भाग जाती है और अपराधियों के चंगुल में फंस जाती है। इसके बाद भाई अपनी बहन को छुड़ाने के लिए संघर्ष करता है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत नहीं निकाल पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दरबार - फोटो : सोशल मीडिया
दरबार
9 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' हिट साबित हुई थी। फिल्म में ड्रग्स तस्करी के बारे में दिखाया गया है। मुंबई पुलिस कमिश्नर एक ड्रग तस्कर को पकड़ने की कोशिश करते हैं। बाद में उन्हें पता चलता है कि उसके तार अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया से जुड़े हैं। 190 से 220 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 202 से 250 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें