फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raid 2 Day 7 Box Office Collection: 100 करोड़ी क्लब से कितनी दूर 'रेड 2', अजय की फिल्म ने सातवें दिन इतने कमाए

Wed, 07 May 2025 08:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raid 2 Movie Day 7 Box Office Collection: अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'रेड 2' ने आज बुधवार को सिनेमाघरों में सात दिन पूरे कर लिए हैं। जानते हैं इसने आज कैसा प्रदर्शन किया?
विज्ञापन
1 of 5
'रेड 2' फिल्म - फोटो : एक्स
फिल्म 'रेड 2' ने सिनेमाघरों में एक सप्ताह पूरा कर लिया है। 01 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने शानदार ओपनिंग के साथ शुरुआत की। अपना बजट यह फिल्म निकाल चुकी है। अब इसका लक्ष्य 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेना है। अजय देवगन अभिनीत इस फिल्म ने आज सातवें दिन कितनी कमाई की है? जानिए
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म रेड 2 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम-@ajaydevgn
साथ रिलीज हुईं सभी फिल्मों को धूल चटाई
साल 2018 में आई फिल्म 'रेड' की अगली कड़ी के रूप में 'रेड 2' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस फिल्म के साथ तीन और फिल्में उसी दिन रिलीज हुईं। संजय दत्त की 'द भूतनी' और साउथ की फिल्में 'हिट' व 'रेट्रो'। मगर, 'रेड 2' ने तीनों को पानी पिला दिया। पहले दिन इस फिल्म ने 19.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
विज्ञापन

3 of 5
रेड 2 फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम-@ajaydevgn
रविवार को किया जबर्दस्त कलेक्शन
राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दूसरे दिन 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिर तीसरे दिन शनिवार को 18 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, चौथे दिन रविवार को फिल्म ने जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए 22 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिर मंडे टेस्ट भी इसने अच्छे नंबरों से पास किया। पांचवे दिन पहले सोमवार को 'रेड 2' ने 7.5 करोड़ रुपये कमाए थे।

Pawandeep: एक्सीडेंट के बाद सामने आई पवनदीप की पहली तस्वीर, इतना बदल गया चेहरा; जानें कितने घंटे चली सर्जरी?

4 of 5
रेड 2 - फोटो : अमर उजाला
कितना हुआ टोटल कलेक्शन?
हालांकि, सोमवार से इसके कारोबार में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कल मंगलवार को छठे दिन 'रेड 2' ने सात करोड़ रुपये का कारोबार किया था। आज सातवें दिन की कमाई कल के मुकाबले आधी से भी कम है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज बुधवार को सातवें दिन 'रेड 2' ने 2.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका टोटल नेट कलेक्शन 88.6 करोड़ रुपये हो गया है। 

Starkids: ऋतिक रोशन से लेकर सुहाना तक, बॉलीवुड के सबसे अमीर स्टारकिड्स, चौंका देगा लिस्ट का दूसरा नाम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'रेड 2' का ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब
क्या दूसरे वीकएंड तक पूरा करेगी 100 करोड़ी क्लब का लक्ष्य?
फिल्म 'रेड 2' को करीब 60 करोड़ रुपये लागत के साथ बनाया गया है। यह फिल्म अपना बजट निकाल चुकी है। अब इसकी मंजिल 100 करोड़ी क्लब है। हालांकि, वीकडेज में इस फिल्म की कमाई सुस्त पड़ चुकी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा सकती है कि दूसरे वीकएंड में फिल्म अपना यह लक्ष्य हासिल कर ले। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें