फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raid 2 Box Office Collection: 'रेड 2' को मिला वीकएंड का फायदा, बढ़ गई कमाई, जानें 11वें दिन का कलेक्शन

Sun, 11 May 2025 10:22 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raid 2 Box Office Collection Day 11: अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने वीकएंड पर अच्छा कलेक्शन किया है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने 11वें दिन और अब तक टोटल कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
1 of 5
रेड 2 - फोटो : X
जैसी उम्मीद की जा रही थी उस हिसाब से अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने वीकएंड पर अच्छा कलेक्शन किया है। हालांकि फिल्म ने पहले दिन जिस तरह से प्रदर्शन किया था, उस तरह से नहीं कर पाई है। 'रेड 2' में अजय देवगन के अलावा वाणी कपूर हैं। इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में हैं जिनमें से 'रेड 2' अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आइए जानते हैं 'रेड 2' के 11वें दिन का कलेक्शन। 
विज्ञापन

2 of 5
रेड 2 - फोटो : X
'रेड 2' के 11वें दिन का कलेक्शन
सिनेमाघरों में 'केसरी 2', साउथ की फिल्में 'हिट' और 'रेट्रो' के होने के बावजूद 'रेड 2' ने इतवार को अच्छे खासे दर्शकों को अपनी तरफ खींच लिया है। 'रेड 2' के आज के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 10.95 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है। इस तरह से देखें को तो फिल्म ने अब तक 119.95 करोड़ का कारोबार किया है। 
Salman Khan Movie Shelved: सलमान खान की ये नई फिल्म डिब्बा बंद, साजिद नाडियाडवाला की ‘किक 2’ भी हाशिये पर
 
विज्ञापन

3 of 5
रेड 2 - फोटो : X
100 करोड़ के क्लब में शामिल
फिल्म 'रेड 2' ने पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की थी। इस दिन की कमाई को फिल्म की बेहतर कमाई माना गया था। फिल्म ने पहले हफ्ते में 95.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। फिल्म शुक्रवार को ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी। 'रेड 2' का सिनेमाघरों में आज 11वां दिन था।

4 of 5
फिल्म 'रेड 2' में अजय देवगन और वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में किरदार
'रेड 2' फिल्म 1 मई 2025 को 'मजदूर दिवस' के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन धूम मचा दी थी। राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म में अजय देवगन के अलावा वाणी कपूर हैं। रितेश देशमुख ने विलेन की भूमिका निभाई है। वह फिल्म में 'दादाभाई' के रूप में नजर आए हैं। 
Neil Nitin Mukesh: बॉलीवुड की नई संस्कृति पर नील नितिन मुकेश ने रखी राय, कहा- 'हर कोई निराश है, यह दिख रहा है'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेड 2 - फोटो : X
'रेड 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म 'रेड 2' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने विदेशों में आज 18.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। शनिवार तक फिल्म ने 148.20 करोड़ रुपये कमा लिए थे। फिल्म 'रेड 2' के निर्माताओं को पहले से ही फिल्म के चलने की उम्मीद थी। फिल्म को प्रशंसकों और आलोचकों से मिक्स्ड रिव्यू मिले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें