फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राहु केतु' और 'हैप्पी पटेल' ने किया निराश, जानें बुधवार को 'धुरंधर' और 'द राजा साब' ने कितना किया कलेक्शन?

Thu, 22 Jan 2026 08:01 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Report: इन दिनों सिनेमाघरों में बॉलीवुड के साथ साउथ की फिल्में लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। आइए जानते हैं बुधवार का दिन 'राहु केतु', 'हैप्पी पटेल', 'धुरंधर' और 'द राजा साब' के लिए कैसा रहा?
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
वीकएंड के बाद लगभग सभी फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार के दिन जहां नई रिलीज हुई फिल्मों के कलेक्शन में पिछले दिन के मुकाबले गिरावट देखने को मिली, वहीं पहले से अच्छा कलेक्शन करने वाली फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट आई। आइए जानते हैं 'राहु केतु', 'हैप्पी पटेल', 'धुरंधर' और 'द राजा साब' ने कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन

2 of 5
हैप्पी पटेल फिल्म रिव्यू - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कितना रहा 'हैप्पी पटेल' का कलेक्शन?
फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ ने बुधवार को 19 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसने मंगलवार को 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ का कुल कलेक्शन 5.29 करोड़ रुपये हो गया है। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनने वाली इस फिल्म में आमिर खान ने भी अभिनय किया है।
विज्ञापन

3 of 5
राहु केतु का ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
बुधवार को घटी 'राहु केतु' की कमाई
बॉलीवुड फिल्म ‘राहु केतु’ की कमाई में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई है। छठे दिन फिल्म ने 38 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। मंगलवार को इस फिल्म का कलेक्शन 54 लाख रुपये रहा था। फिल्म का कुल कलेक्शन 5.87 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा ने अदाकारी की है।

हेमा मालिनी के साथ धर्मेंद्र ने आखिरी बार गाया गाना, वायरल वीडियो देख फैंस हुए भावुक; किए ऐसे कमेंट

4 of 5
'धुरंधर' - फोटो : X
बॉक्स ऑफिस पर बनी है 'धुरंधर'
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ ने बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मंगलवार को इसने 1.65 करोड़ रुपये कमाए थे। यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी, फिर भी यह बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। इसका कुल कलेक्शन 829.40 करोड़ रुपये हो चुका है। इसका सीक्वल 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'द भूतनी' के अलावा 'द राजा साब' में भी नजर आएंगे संजय - फोटो : इंस्टाग्राम@duttsanjay
‘द राजा साब’ के कलेक्शन में गिरावट
साउथ की फिल्म ‘द राजा साब’ ने बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर 48 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। मंगलवार को इसने 90 लाख रुपये कमाए थे। ‘द राजा साब’ का कुल कलेक्शन 141.98 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म में प्रभास के अलावा संजय दत्त और जरीना वहाब ने अभिनय किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें