फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raghubir Yadav: सिंगर बनने घर से निकले, थिएटर में भी दिखाया दम, जन्मदिन पर जानिए प्रधानजी से जुड़े रोचक किस्से

Wed, 25 Jun 2025 09:07 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raghubir Yadav Birthday: अभिनेता रघुबीर यादव यानी 'पंचायत' के प्रधानजी का आज 25 जून को जन्मदिन है। उनके अभिनय का कमाल तो सभी ने देखा है। वे उतने ही शानदार सिंगर भी हैं। उनके खास दिन पर जानते हैं उनसे जुड़े दिलचस्प किस्से...
विज्ञापन
1 of 7
रघुबीर यादव - फोटो : सोशल मीडिया
लोकप्रिय सीरीज 'पंचायत' का चौथा सीजन 24 जून को रिलीज हो गया है। इस सीरीज में प्रधानजी की भूमिका अदा करने वाले एक्टर रघुबीर यादव आज 25 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। रघुबीर यादव का जन्म मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था। क्या संयोग है कि इस सीरीज की शूटिंग भी मध्य प्रदेश के गांव में हुई है। रघुबीर यादव की जिंदगी में ऐसे संयोग और दिलचस्प किस्से ढेर सारे हैं। उनके जन्मदिन पर जानते हैं
विज्ञापन

2 of 7
रघुबीर यादव - फोटो : इंस्टाग्राम
10वीं की परीक्षा में फेल हो गए प्रधानजी
रघुबीर यादव को बचपन से ही नाटक और अभिनय में दिलचस्पी रही है। इसके अलावा गायिकी की तरफ भी उनका झुकाव रहा है। अगर किसी चीज में दिलचस्पी नहीं थी तो वह थी पढ़ाई-लिखाई। रघुबीर पढ़ाई में अच्छे नहीं थे। घरवालों ने 10वीं के बाद उन्हें साइंस दिला दी थी, जिसके बाद वह फेल हो गए। फेल होने के बाद दोस्त के कहने पर वह घर से भाग गए थे। कहा यह भी जाता है कि उन्हें गायन में दिलचस्पी थी, जिसका घर में विरोध हुआ और वे गायिकी में नाम कमाने के लिए घर से भाग गए। 

विज्ञापन

3 of 7
रघुबीर यादव - फोटो : सोशल मीडिया
ढाई रूपये में नाटक कंपनी में काम किया
रघुबीर यादव ने घर से भागने के बाद अपनी मंजिल की तलाश शुरू की। उस वक्त उनकी उम्र करीब 15 वर्ष थी। उन्होंने ढाई रुपये में नाटक कंपनी में काम किया। एक्टर के मुताबिक वह घर से दो तीन बार भाग चुके हैं, जब पैसे खत्म हो जाते थे वह घर वापस लौट आते थे।

4 of 7
रघुबीर यादव - फोटो : सोशल मीडिया
एनएसडी से एक्टिंग कोर्स
रघुबीर यादव ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग का कोर्स किया है। थिएटर की दुनिया में भी वे काफी सक्रिय हैं। करियर की बात करें तो रघुबीर ने साल 1985 में आई फिल्म 'मैसी साहब' से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद साल 1988 में फिल्म मेकर मीरा नायर की सलाम बॉम्बे में नजर आए। अभिनय की दुनिया में रघुबीर यादव को पहचान टीवी सीरियल मुंगेरी लाल के हसीन सपनों से मिली। साल 1990 में यह टीवी शो दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ करता था। इसके बाद वह सीरियल मुल्ला नसीरुद्दीन में नजर आए। 
विज्ञापन

5 of 7
पीपली लाइव - फोटो : सोशल मीडिया
‘महंगाई डायन खाए जात है’ से दिखाया गायिकी का हुनर
गायन में उनकी दिलचस्पी शुरू से काफी ज्यादा रही है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि वह रात को कव्वाली सुनने के लिए घर से चुपके से भाग जाया करते थे। फिल्म पीपली लाइव  में 'रघुबीर यादव' का गाया गाना ‘महंगाई डायन खाए जात है’ खूब लोकप्रिय हुआ। इसके अलावा भी रघुवीर ने कई फिल्मों के गाने गाए व कंपोज किए हैं।
विज्ञापन

6 of 7
इरफान खान-रघुबीर यादव - फोटो : इंस्टाग्राम
इरफान खान के साथ थी दोस्ती
फिल्मों में रघुबीर यादव ने कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया था। दिवंगत एक्टर इरफान खान के साथ गहरी दोस्ती थी। दोनों ने फिल्म सलाम बॉम्बे में एक साथ काम किया था। रघुबीर यादव की चर्चित फिल्मों में मैसी साहब, पीपली लाइव, लगान, सलाम बॉम्बे, सूरज का सातवां घोड़ा, अर्थ और बैंडिट क्वीन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लगान - फोटो : सोशल मीडिया
रघुबीर यादव की निजी जिंदगी
रघुबीर ने आमिर खान अभिनीत फिल्म 'लगान' में 'भूरा' का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई। अभिनेता फिल्मों में ही नहीं ओटीटी पर भी छा गए। लोकप्रिय वेब सीरीज 'पंचायत' में तो उन्होंने कमाल ही कर दिया। फिलहाल वे इसके चौथे सीजन में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अभिनेता को इस साल फिल्म 'भूल चूक माफ' में भी देखा गया। बात करें रघुवीर यादव की निजी जिंदगी की तो उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय कथक डांसर पूर्णिमा से शादी की थी, लेकिन कुछ समय बाद वह दोनों अलग हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें