लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'किल' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। दर्शकों राघव और लक्ष्य का अभिनय काफी पसंद आ रहा है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अभी भी 50 करोड़ कमाने से दूर नजर आ रही है। आज इस फिल्म को रिलीज हुए 24 दिन हो गए हैं। चलिए आपको बताते हैं इस फिल्म में अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कितने रुपये बटोरे हैं--
विज्ञापन
2 of 5
किल
- फोटो : इंस्टाग्राम @raghavjuyal
'किल' का निर्माण करण जौहर ने ऑस्कर अवॉर्ड विजेता गुनीत मोंगा के साथ किया है। इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कमाई की बात करें तो पहले दिन इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं पहले हफ्ते फिल्म ने 11.1 करोड़ रुपये कमा लिए थे।
विज्ञापन
3 of 5
किल
- फोटो : इंस्टाग्राम @raghavjuyal
आज लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल की फिल्म 'किल' को रिलीज हुए 24 दिन हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो राघव जुयाल की इस फिल्म ने 24वें दिन कुल 49 लाख रुपये बटोरे हैं।
4 of 5
किल
- फोटो : इंस्टाग्राम @raghavjuyal
'किल’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देख कर पता चल रहा है फिल्म धीरे-धीरे ही सही अपनी लागत वसूलने में कामयाब हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के निर्माण में 15 से 20 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। वहीं इस फिल्म में लक्ष्य लालवानी, राघव जुयाल के अलावा तान्या मानिकताला, अभिषेक चौहान, आशीष विद्यार्थी, हर्ष छाया और अद्रिजा सिन्हा जैसे स्टार्स ने अहम भूमिका निभाई है।
'किल' में राघव जुयाल में खलनायक की भूमिका नजर आ रहे हैं। दर्शकों को उनका यह नया अवतार काफी पसंद भी रहा है। सूत्रों की मानें तो 'किल' ने अपने रिलीज के 24 दिन बाद कुल 22.82 करोड़ रूपये बटोर लिए हैं।