फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

R Madhavan: आर माधवन ने जारी किया अपनी फिल्म 'अदृष्टसाली' का पहला पोस्टर, डबल रोल निभाते नजर आएंगे अभिनेता

Sun, 03 Nov 2024 10:28 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस साल की शुरुआत में माधवन ने मिथ्रान की फिल्म 'अदृष्टसाली' की शूटिंग पूरी की थी। बाद में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शूटिंग सेट से एक वीडियो शेयर किया।
 
विज्ञापन
1 of 5
अदृष्टसाली - फोटो : इंस्टाग्राम: @actormaddy
आर माधवन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी आने वाली फिल्म 'अदृष्टसाली' (हिंदी में अर्थ किस्मतवाला) का फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किया। इस फिल्म का निर्देशन मिथ्रान आर. जवाहर ने किया है और यह तमिल सिनेमा में उनकी वापसी है। इस फिल्म में अभिनेता को दोहरे अवतार में देखा जा सकता है। पोस्टर में अभिनेता की झलक देखने को मिली है।
विज्ञापन

2 of 5
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म का पहला पोस्टर
इसमें स्प्लिट डिजाइन है, जिसमें आर माधवन दोनों तरफ अलग-अलग लुक और सेटिंग के साथ दिखाई दे रहे हैं। बाईं ओर अभिनेता स्टाइलिश अवतार में शानदार दिख रहे हैं। उन्हें शहर के नजारे की पृष्ठभूमि में एविएटर सनग्लास के साथ एक काले रंग का सूट पहने देखा जा सकता है। वहीं, दाईं ओर आर माधवन बीनी और हुडी के साथ ज्यादा रफ और कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। पोस्टर के दाईं ओर ज्यादा ग्रामीण पृष्ठभूमि है।
विज्ञापन

3 of 5
आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम @actormaddy
प्रशंसकों ने दी बधाई
'अदृष्टसाली' का पोस्टर शेयर करते हुए माधवन ने कैप्शन में लिखा, ''अदृष्टसाली' का पहला लुक जारी कर दिया है। निर्देशक मिथ्रान जवाहर यह एक अद्भुत, अविस्मरणीय यात्रा साबित हुई है।' पोस्ट करने के तुरंत बाद प्रशंसक फिल्म के लिए उनके नए लुक को देखकर उत्साहित हो गए और अपनी प्रतिक्रियाएं साझा करने के लिए कमेंट सेक्शन में चले गए। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'मैडी वापस आ गए।' एक अन्य नेटिजन ने टिप्पणी की, 'वाह..मैडी तमिल फिल्मों में वापस आ गए।'
 

4 of 5
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म के लिए उत्साहित आर माधवन
इस साल की शुरुआत में माधवन ने मिथ्रान की फिल्म 'अदृष्टसाली' की शूटिंग पूरी की थी। बाद में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शूटिंग स्पॉट से एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा था, 'आखिरकार पूरा हुआ। अदृष्टसाली की शूटिंग का आखिरी दिन। चुनौतीपूर्ण लेकिन बेहद रोमांचक और मजेदार शूटिंग। आप सभी को दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मिथ्रान और माधवन की पहली फिल्म
'अधीरष्टासाली' मिथ्रान और माधवन के बीच पहली बार सहयोग करने वाली फिल्म है। इस फिल्म की पटकथा जयमोहन और अरविंद कमलानाथन ने लिखी है। साथ ही कार्तिक मुथुकुमार ने सिनेमैटोग्राफी का काम भी संभाला है। फिल्म में राधिका सरथकुमार, साई धनशिका, मैडोना सेबेस्टियन, शर्मिला मंड्रे और अन्य भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस बीच, माधवन अभिनीत फिल्म अदृष्टसाली के बारे में अन्य विवरण निर्माताओं द्वारा गुप्त रखे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें