'देवरा'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जूनियर के जलवे का बेसब्री से इंतजार
फिल्म 'आरआरआर' के जरिए पूरी दुनिया में धूम मचाने के बाद इन दिनों अभिनेता जूनियर एनटीआर अपनी पहली हिंदी फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर खूब चर्चा में हैं। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों मुंबई में चल रही है, लेकिन इस साल जो उनकी फिल्म रिलीज होने वाली है, वह है, 'देवरा'। कोराताला शिवा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म तटीय भारत की भूली हुई भूमि पर आधारित हैं। साउथ के अलावा इस फिल्म का हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच अभी से जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के अलावा सैफ अली खान, जान्हवी कपूर, प्रकाश राज, शाइन टॉम चाको की मुख्य भूमिकाएं हैं।