पुष्पा 2 की शूटिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘पुष्पा 2’ की मुख्य शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म के निर्देशक सुकुमार दिन रात इसके पोस्ट प्रोडक्शन में लगे हुए हैं। फिल्म में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्पेशल इफेक्ट्स शामिल किए जा रहे हैं। लेकिन, एक चीज जो अभी इसमें शामिल होनी रह गई है, वह है फिल्म का आइटम नंबर। पहले खबरें थी कि फिल्म ‘स्त्री 2’ से हिंदी सिनेमा की हीरोइन नंबर वन बनी श्रद्धा कपूर फिल्म ‘पुष्पा 2’ में एक तड़कता भड़कता डांस नंबर करने जा रही हैं। लेकिन, श्रद्धा कपूर ने इसके लिए मना कर दिया। इसके बाद दिशा पाटनी का नाम भी चर्चा में आया लेकिन उनके नाम पर अल्लू अर्जुन ने रिजेक्ट का ठप्पा लगा दिया है।