फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2 Collection: दूसरे सोमवार को फेल हुई पुष्पा 2, कमाई में 50% की गिरावट; फिर भी कई फिल्मों से आगे

Mon, 16 Dec 2024 09:38 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' की कमाई में दूसरे सोमवार को गिरावट दर्ज की गई है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने 12वें दिन कितना कलेक्शन किया...
विज्ञापन
1 of 5
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' बॉक्स ऑफिस पर मजबूती के साथ अपने कदम जमाए हुई है। इस वीकएंड फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स भी कायम किए। हालांकि, वीकएंड की रफ्तार को आज यानी 12वें दिन फिल्म जारी नहीं रख पाई है। फिल्म के 12वें दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज कितनी कमाई की।
विज्ञापन

2 of 5
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पुष्पा 2 की कमाई में गिरावट
सिनेमाघरों में 'पुष्पा 2' का आज दूसरा सोमवार था। वीकएंड पर पुष्पा 2 ने धमाकेदार कमाई की, लेकिन मंडे टेस्ट में इसका प्रदर्शन बीते दिन के मुकाबले फीका पड़ गया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पुष्पा 2 ने आज 12वें दिन 20.39 करोड़ रुपये की कमाई की। बीते दिन यानी दूसरे रविवार को फिल्म ने 76.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी। आज इसके कलेक्शन में 56.21 की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 20.39 करोड़ रुपये हो चुका है। चलिए पुष्पा 2 की अब तक की कमाई पर नजर डालते हैं...
 
पुष्पा 2 कलेक्शन (दिन अनुसार) कमाई (करोड़ रुपये में)
पहला दिन (पेड प्रीव्यू मिलाकर) 175.1
दूसरा दिन 93.8
तीसरा दिन 119.25 
चौथा दिन 141.05
पांचवां दिन 64.45
छठा दिन 51.55
सातवां दिन  43.35
आठवां दिन 37.45
नौवां दिन  36.4
10वां दिन  62.3
11वां दिन  76.6 
12वां दिन  20.39 
कुल कमाई 922.49 
विज्ञापन

3 of 5
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गिरावट के बाद भी सबसे आगे पुष्पा 2
दूसरे सोमवार को पुष्पा 2 की कमाई में भले ही गिरावट दर्ज की गई हो, लेकिन यह अभी भी बॉक्स ऑफिस पर पहले नंबर पर बनी हुई है। दूसरे सोमवार की कमाई के मामले में पुष्पा 2 अब भी सबसे ऊपर है और इसने 'स्त्री 2' से लेकर 'जवान' की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। चलिए एक बार अन्य फिल्मों की दूसरे सोमवार की कमाई पर नजर डाले...
फिल्में दूसरे सोमवार की कमाई
पुष्पा 2 20.39
स्त्री 2 18.5
टाइगर जिंदा है 18.04
बाहुबली 2 16.75
जवान 14.25
गदर 2 13.5

4 of 5
'पुष्पा 2 द रूल' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वीकएंड पर भी रही पुष्पा 2 की दहाड़
वीकएंड पर भी कमाई के मामले में पुष्पा 2 अन्य बड़ी फिल्मों से आगे रही। 10वें दिन यानी दूसरे शनिवार को फिल्म ने 63.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, 11वें दिन यानी दूसरे रविवार को फिल्म 76.6 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 900 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
हिंदी पट्टी में पुष्पा 2 की धूम
अपने डायलॉग की तरह 'पुष्पाराज' ने यह साबित कर दिया है कि वह कलेक्शन के मामले में भी नहीं झुकेगा। 'पुष्पा 2' को हिंदी पट्टी से खास प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म हिंदी पट्टी में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। साथ ही हिंदी संस्करण के साथ सबसे तेज 500 करोड़ रुपये की क्लब में शामिल होने वाली फिल्म भी बनी। पुष्पा 2 की कमाई में आज भले ही गिरावट आई हो, लेकिन हिंदी संस्करण में फिल्म ने उछाल के साथ कमाई की थी। बीते दिन हिंदी पट्टी में फिल्म ने 46 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, अब फिल्म ने हिंदी पट्टी में 54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें