साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' अपने चौथे हफ्ते में है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म का सिनेमाघरों में आज 25वां दिन था। यूं तो फिल्म अब तक भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है, लेकिन अभी भी इसकी रफ्तार जारी है। वहीं, इस वीकएंड भी इसके कलेक्शन में उछाल देखने को मिला। चलिए जानते हैं आज फिल्म ने कितनी कमाई की।