फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन के फैंस की मांग का असर, नेटफ्लिक्स का बदला मन; हिंदी में ओटीटी पर रिलीज हुई ‘पुष्पा 2’

Thu, 30 Jan 2025 10:53 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pushpa 2:  अल्लू अर्जुन के हिंदी भाषी फैंस के लिए भी खुशखबरी है। फिल्म तेलुगु, तमिल और मलयालम सहित हिंदी भाषा में भी रिलीज हो चुकी है। पहले इसे केवल क्षेत्रीय भाषाओं में रिलीज करने की घोषणा थी फैंस के भारी डिमांड को देखते हुए इसे हिंदी में भी रिलीज कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
1 of 1
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
‘पुष्पा 2: रिलोडेड’ वर्जन अब ओटीटी पर आ चुकी है। हालांकि, शुरू में तेलुगु, तमिल और मलयालम सहित क्षेत्रीय भाषाओं में इसे रिलीज करने की घोषणा हुई थी। इसके बाद हिंदी फैंस को काफी निराशा का सामना करना पड़ा था, लेकिन फिल्म के हिंदी भाषा में भारी डिमांड को देखते हुए निर्माताओं ने इसे अब हिंदी में भी रिलीज कर दिया है। 30 जनवरी को फिल्म इन भाषाओं में स्ट्रीम हो रही है। 

नेटफ्लिक्स इंडिया ने की घोषणा
नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने लिखा, "यह आग अब जिंदा है, और द रूल शुरू हो गया है। ‘पुष्पा 2’ रीलोडेड वर्जन को 23 मिनट ज्यादा के साथ नेटफ्लिक्स पर देखें, अभी तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम में उपलब्ध है! कन्नड़ में जल्द ही आ रही है।"


यह खबर भी पढ़ें: Rapper Raftaar Wedding: क्या दोबारा शादी रचा रहे हैं रैपर रफ्तार? सोशल मीडिया पर वायरल प्री-वेडिंग फंक्शन का वीडियो

फैंस ने दिया रिएक्शन
सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के किए जाने के तुरंत बाद नेटिजन्स ने प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "रुको रुको नेटफ्लिक्स ने हमें हिंदी डब के साथ सरप्राइज दिया है।” एक अन्य ने टिप्पणी की, “इसका इंतजार कर रहा हूं।”

यह खबर भी पढ़ें: Akshay Kumar-Priyadarshan: अक्षय ने प्रियदर्शन को दी जन्मदिन की खास बधाई, भूत बंगला निर्देशक के लिए लिखा नोट

‘पुष्पा 2’ स्टार कास्ट
‘पुष्पा 2 द रूल’ में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना, फहद फाजिल, राव रमेश, जगपति बाबू, अनसूया भारद्वाज और सुनील सहित कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से लगभग 1232 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें