फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने बताया अपने और निक के मैचिंग टैटू का मतलब, प्रपोजल से है कनेक्शन

Sat, 28 Jan 2023 03:24 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : social media

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को पूरे दो साल हो चुके हैं। इस समय प्रियंका कई प्रोजेक्ट्स पर काम तो कर ही रही हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका अक्सर ही पति निक के साथ रोमांटिक फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर हैं। प्रियंका ने अपने टैटू के राज को खोला और बताया कि इसी तरह का टैटू निक ने भी बनवा रखा है। अब बॉलीवुड की देसी गर्ल ने इस टैटू के राज से पर्दा उठाया।

विज्ञापन

2 of 4
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : social media

हाल ही में, एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि कैसे उनके टैटू का डिजाइन निक के प्रपोजल से इंस्पायर था। प्रियंका ने अपने अन्य टैटू के बारे में भी बात की, जिसमें उनकी कलाई के किनारे पर पिता की लिखावट में 'डैडीज़ लिल गर्ल' लिखा हुआ है। साथ ही उनके पेट डॉग के पैरों के प्रिंट हैं, और उनके हाथ पर दुनिया के नक्शा वाला टैटू है। इन टैटू के अलावा उन्होंने अपने और निक के टैटू की भी बात की। प्रियंका ने बताया कि उनके कानों के पीछे एक चेक और एक बॉक्स है। यही टैटू उनके पति निक ने अपने हाथ पर बनवाया हुआ है।

Sonu Sood: सोनू सूद को तोहफे में मिली 87 हजार वर्ग फुट की रंगोली, बोले- मेरे पास शब्द ही नहीं...

विज्ञापन

3 of 4
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : social media

प्रियंका ने इस टैटू का मतलब बताते हुए कहा कि निक ने मुझे प्रपोज करते हुए कहा था कि मैंने उनके सभी बॉक्स चेक कर दिए हैं ,अब क्या मैं एक और चेक करूंगी? इसी के आधार पर दोनों ने मैचिंग टैटू बनवाए। अपने दूसरे टैटू के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने बताया कि उनके हाथ पर बने दुनिया के नक्शे में खास है कि हाथ नीचे करने पर भारत उनके दिल के पास आता है। 

Charu Asopa: चारू असोपा ने अपनी शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- जून में राजीव से मिल जाएगा तलाक

विज्ञापन

4 of 4
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : social media

बता दें कि निक और प्रियंका ने दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। पहले उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाज के हिसाब से हुई, फिर उन्होंने ईसाई धर्म के मुताबिक शादी की। दोनों की लव स्टोरी भी काफी ज्यादा दिलचस्प है। प्रियंका के मुताबिक, दो महीने की डेटिंग के बाद निक ने उन्हें प्रपोज किया। वह भी निक को काफी ज्यादा पसंद करती थीं, जिस वजह से उन्होंने तुरंत हां बोल दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें