सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा ने मर्दों को यह नसीहत दी है कि वह पत्नी को ढूंढते समय कुंवारेपन पर ध्यान न दें। हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने इस बात से इंकार किया है। उनके मुताबिक उन्होंने ऐसी बात नहीं कही है। उन्होंने इस पोस्ट को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा है कि कोई भी कंटेट सिर्फ इसलिए असली नहीं हो जाता कि वह ऑनलाइन वायरल है।