फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyadarshan: 'हेरा फेरी' ही नहीं, ये 10 सीरियस फिल्में भी बना चुके हैं प्रियदर्शन; शाहरुख को बनाया सुपरस्टार

Thu, 30 Jan 2025 11:30 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyadarshan: आज बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। आमतौर पर वह अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उन्होंने कई सीरियस फिल्मों का निर्देशन भी किया है, जो अलग-अलग जॉनर की हैं। आइए जानते हैं वह कौन-कौन सी फिल्में हैं?
 
विज्ञापन
1 of 11
प्रियदर्शन - फोटो : अमर उजाला
प्रियदर्शन की गिनती बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीन राइटर के तौर पर होती है। उनका नाम सुनते ही दिमाग में ‘हेरा फेरी’, ‘चुप-चुपके’, ‘हंगामा’ ,’भागम भाग’ जैसी कॉमेडी फिल्में आती हैं। बॉलीवुड में कई सफल कॉमेडी फिल्म देने वाले प्रियदर्शन आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने साल 1984 में मलयालम फिल्म से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। इससे पहले वह कई मलयालम फिल्मों को लिख भी चुके थे। प्रियदर्शन कॉमेडी फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि वह कॉमेडी के अलावा ढेर सारी सीरियस फिल्में भी बना चुके हैं। आइए आज उनके बर्थडे पर उनकी दस सीरियस फिल्मों के बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
गर्दिश - फोटो : यूट्यूब
गर्दिश
साल 1992 में प्रियदर्शन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया उनकी पहली फिल्म ‘मुस्कुराहट’ थी, जो एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म में जय मेहता, रेवती, अमरीश पुरी, अनिल धवन, शरत सक्सेना, अन्नू कपूर और जगदीप ने अभिनय किया था। इसके बाद उन्होंने साल 1993 में फिल्म ‘गर्दिश’ बनाई। यह फिल्म एक क्राइम एक्शन ड्रामा है। इस फिल्म को उन्होंने लिखा भी था। ‘गर्दिश’ में शम्मी कपूर, जैकी श्रॉफ, ऐश्वर्या, डिंपल कपाड़िया और अमरीश पुरी नजर आए थे। 
विज्ञापन

3 of 11
विरासत - फोटो : यूट्यूब
विरासत
साल 1997 में प्रियदर्शन ने एक्शन ड्रामा फिल्म ‘विरासत’ का निर्देशन किया है। फिल्म की कहानी कमल हासन ने लिखी थी। इस फिल्म में अनिल कपूर, तब्बू, अमरीश पुरी, पूजा बत्रा, मिलिंद गुनाजी और गोविंद नामदेव ने अभिनय किया है। 

4 of 11
कभी ना कभी - फोटो : यूट्यूब
कभी ना कभी
‘कभी ना कभी’ प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी एक एक्शन फिल्म है, जो साल 1998 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और पूजा भट्ट ने अभिनय किया है। कहा जाता है कि यह फिल्म 1994 में बनना शुरू हुई थी और रिलीज 17 अप्रैल 1998 को हुई। 
विज्ञापन

5 of 11
डोली सजा के रखना - फोटो : यूट्यूब
डोली सजा के रखना
प्रियदर्शन ने कुछ रोमांटिक फिल्मों को भी डायरेक्ट किया है। उनमें से एक ‘डोली सजा के रखना’ एक हैं। इस फिल्म में अक्षय खन्ना और ज्योतिका मुख्य भूमिका निभाई है। अभिनेत्री ज्योतिका की यह डेब्यू फिल्म भी है।
विज्ञापन

6 of 11
क्यों कि - फोटो : यूट्यूब
क्यों कि
प्रियदर्शन की रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट में सलमान खान और करीना कपूर खान अभिनीत फिल्म ‘क्यों कि’ भी शामिल है। यह फिल्म प्रियदर्शन की मलयालम फिल्म ‘थलेवट्टम’ का ही रीमेक थी। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, रिमी सेन और ओम पुरी ने भी प्रमुख भूमिका अदा की है। 
विज्ञापन

7 of 11
बिल्लू - फोटो : यूट्यूब
बिल्लू
साल 2009 में प्रियदर्शन ने ‘बिल्लू’ का निर्देशन किया, जो एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी। इसमें इरफान खान मुख्य किरदार में हैं, साथ ही शाहरुख खान और लारा दत्ता ने भी मुख्य भूमिकाएं अदा की हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान ने एक सुपरस्टार की भूमिका निभाई है।

8 of 11
बम बम बोले - फोटो : यूट्यूब
बम बम बोले
प्रियदर्शन ने फैमिली ड्रामा का निर्देशन भी किया है। उन्होंने साल 2010 की फिल्म ‘बम बम बोले’ बनाई। इस फिल्म में दर्शील सफारी, अतुल कुलकर्णी, रितुपर्णा सेनगुप्ता और नवोदित अभिनेत्री जियाह वस्तानी ने अभिनय किया है।

9 of 11
आक्रोश - फोटो : यूट्यूब
आक्रोश
साल 2010 में प्रियदर्शन की एक्शन थ्रिलर फिल्म आक्रोश आई। इस फिल्म में अजय देवगन, अक्षय खन्ना और बिपाशा बसु मुख्य भूमिका मे हैं। परेश रावल, रीमा सेन और सरफराज खान ने सहायक भूमिका अदा की है।

10 of 11
तेज - फोटो : यूट्यूब
तेज 
1975 की जापानी फिल्म द बुलेट ट्रेन पर आधारित एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘तेज’ का निर्देशन भी प्रियदर्शन ने किया है। इस फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, कंगना रनौत, जायद खान, समीरा रेड्डी और बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन

11 of 11
रंगरेज - फोटो : यूट्यूब
रंगरेज
साल 2023 में प्रियदर्शन ने एक्शन ड्रामा फिल्म ‘रंगरेज’ का निर्देशन किया है। फिल्म में जैकी भगनानी, प्रिया आनंद, राघव चानना, राजपाल यादव, विजय वर्मा और अमितोष नागपाल ने अभिनय किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें