फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 Years Of Prem Nagar: राजेश खन्ना की प्रेम नगर के 50 साल पूरे, इन 10 फिल्मों से बने सिनेमा के पहले मेगास्टार

Fri, 24 May 2024 09:02 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राजेश खन्ना की ये फिल्म सुपरहिट थी। उस दौर में फिल्म ने 1.45 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ये फिल्म काफी लंबे वक्त तक सिनेमाघरों में लगी रही थी। तो चलिए इस फिल्म के 50 वर्ष पूरे होने पर राजेश खन्ना की 10 सुपरहिट फिल्मों के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 11
राजेश खन्ना की 10 शानदार फिल्में - फोटो : अमर उजाला
हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की फिल्म 'प्रेम नगर' को आज 50 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में अभिनेता के साथ हेमा मालिनी नजर आई थीं। के एस प्रकाश राव के निर्देशन में बनी ये फिल्म 24 मई 1974 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अभिनेता पर एक कीमती हार चुराने का आरोप लगता है। फिस्म की कहानी बेहद ही दिलचस्प है। अपने दौर में राजेश खन्ना की ये फिल्म सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। उस दौर में फिल्म ने 1.45 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ये फिल्म काफी लंबे वक्त तक सिनेमाघरों में लगी रही थी। तो चलिए इस फिल्म के 50 वर्ष पूरे होने पर राजेश खन्ना की 10 सुपरहिट फिल्मों के बारे में जानते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
आखिरी खत - फोटो : ट्विटर
आखिरी खत (1966)
राजेश खन्ना की फिल्म आखिरी खत साल 1966 में रिलीज हुई थी। चेतन आनंद के निर्देशन में बनी ये फिल्म राजेश को एक प्रतियोगिता जीतने पर मिली थी। राजेश खन्ना की ये पहली फिल्म थी। अपनी पहली ही फिल्मसे उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में उनके साथ इंद्राणी मुखर्जी नजर आई थीं। 
विज्ञापन

3 of 11
आराधना - फोटो : ट्विटर
आराधना (1969)
शक्ति सामंत के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'आराधना' साल 1969 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राजेश खन्ना ने एक पायलट की भूमिका निभाई थी। बड़े पर्दे पर राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ये फिल्म इतनी हिट हुई थी कि इसे बंगाली में डब भी किया गया था। साथ ही तमिल-तेलुगु में रीमेक भी बने। 

4 of 11
आनंद - फोटो : ट्विटर
आनंद (1971)
राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'आनंद' दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। ये फिल्म उस दौर की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। हृषिकेश मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'आनंद' में राजेश खन्ना ने गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। राजेश खन्ना की यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म के सभी डायलॉग बहुत ही अच्छे थे। 
विज्ञापन

5 of 11
दुश्मन - फोटो : ट्विटर
दुश्मन (1971)
राजेश खन्ना ने फिल्म 'दुश्मन' से लगभग पूरे देश का दिल जीत लिया था। उन्होंने फिल्म में देसी शराब पीने वाला और वेश्यालयों में जाने वाला एक मजबूत मर्दाना ट्रक ड्राइवर सुरजीत सिंह का किरदार निभाया था। दुश्मन में राजेश मोटी-मोटी पोशाक पहनकर और मूंछें रखकर दिखाई दिये थे।
विज्ञापन

6 of 11
बावर्ची - फोटो : ट्विटर
बावर्ची (1972)
राजेश खन्ना की फिल्म 'बाबर्ची' अपने दौर की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। हृषिकेश मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को आज भी बहुत पसंद है। अभिनेता ने अपने किरदार से इस फिल्म को अमर कर दिया था। 
विज्ञापन

7 of 11
अमर प्रेम - फोटो : ट्विटर
अमर प्रेम (1972)
राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की जोड़ी को फिल्म 'अमर प्रेम' में बहुत पसंद किया गया था। शक्ति सामंत निर्देशित इस फिल्म में बिंदू और सुजीत कुमार भी नजर आये थे। फिल्म का डॉयलाग 'पुष्पा...आई हेट टियर्स' खूब पसंद किया गया था। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी।

8 of 11
कटी पतंग - फोटो : ट्विटर
कटी पतंग (1970)
राजेश खन्ना ऒर आशा पारेख ने अपने फिल्मी करियर में एक साथ चार फिल्मों में साथ काम किया था। फिल्म 'कटी पतंग' इन दोनों की साथ में दूसरी फिल्म थी। इसमें राजेश खन्ना कभी भी सुर से सुर मिलाते हुए नहीं दिखाई दिए थे। 

9 of 11
आविष्कार - फोटो : ट्विटर
आविष्कार (1974)
अभिनेता राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की फिल्म 'अविष्कार' को बसु भट्टाचार्य निर्देशित किया था। इस फिल्म में एक बार फिर शर्मिला टैगोर और राजेश खन्ना की जोड़ी को खूब पसंद किया था। आविष्कार को भारतीय सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ क्लासिक फिल्मों में शुमार किया जाता है।

10 of 11
आप की कसम - फोटो : ट्विटर
आप की कसम (1974)
राजेश खन्ना की साल 1974 में आई फिल्म 'आप की कसम' भी ब्लॉकबस्टर हिट सबित हुई थी। ओम प्रकाश के निर्देशिन में बनी इस फिल्म में राजेश खन्ना ने मुमताज के शक्की पति की भूमिका निभाई थी। वहीं संजीव कुमार इसमें राजेश खन्ना के दोस्त के किरदार में नजर आये थे।
विज्ञापन

11 of 11
अमृत - फोटो : ट्विटर
अमृत (1986)
राजेश खन्ना की फिल्म अमृत भी उनकी सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। साल 1986 में आई इस फिल्म में वह स्मिता पाटिल के साथ दिखाई दिए थे। मोहन कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राजेश खन्ना ने अमृतलाल शर्मा का किरदार निभाया था। इस फिल्म को तेलुगु भाषा में भी बनाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें