बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कपल पूरी तरह से अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। अब वह शुभ घड़ी आ गई है, जब जल्द ही उनके पहले बच्चे के आगमन की खुशखबरी प्रशंसकों को मिल जाएगी। जी हां, यह पहले से पता है कि दीपिका और रणवीर इस महीने ही यानी सितंबर में पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। वहीं, अब दोनों को बच्चे की डिलीवरी के लिए अस्पताल जाते हुए देखा गया, जिसका मतलब है कि अब कभी भी नन्हे मेहमान के आगमन की खुशखबरी मिल सकती है।