फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalki 2898 AD: ‘कल्कि’ के नए पोस्टर पर दिखा भैरव और बुज्जी का याराना, शुरू हो गया रिलीज का काउंटडाउन

Wed, 29 May 2024 08:04 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म कल्कि 2898 एडी का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। ये फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर साझा कर काउंटडाउन शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
1 of 4
कल्कि 2898 एडी - फोटो : ट्विटर
प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए दर्शक उत्सुक हैं। 'कल्कि 2898 एडी' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। ये फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर साझा कर काउंटडाउन शुरू कर दिया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अमिताभ बच्चन (कल्कि 2898 एडी) - फोटो : इंस्टाग्राम
'कल्कि 2898 एडी' के मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर साझा कर दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। फिल्म का नया पोस्टर साझा कर निर्माताओं ने लिखा, 'अंत 30 दिनों में शुरू होता है। 'कल्कि 2898 एडी'  27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।' इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की पूरी स्टार कास्ट और टीम को टैग किया है। दर्शक फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे ब्लॉकबस्टर मान रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 4
कल्कि 2898 एडी - फोटो : एक्स
नाग अश्विन के निर्देशन में बनी 'कल्कि 2898 एडी' एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जो हिंदू पौराणिक कथाओं पर आधारित है। फिल्म नाग अश्विन द्वारा लिखित और निर्देशित है। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म भारत की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है। फिल्म में लोगों को शानदार वीएफएक्स देखने को मिलेंगे।  

Sony India: डिज्नी स्टार के गौरव बनर्जी ने ली एनपी सिंह की जगह, नियुक्त किए गए सोनी इंडिया के नए सीईओ
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas
'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इसका निर्देशन नाग अश्विन ने किया हैं। फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज द्वारा किया गया है। ये फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बताया जा रहा है कि फिल्म के प्रमोशन की जिम्मेदारी दीपिका कोभी दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म निर्माताओं ने उन्हें प्रचार के लिए कुछ दिन सौंपे हैं। चर्चा इस बात की भी है कि फिल्म निर्माताओं ने 'कल्कि 2898 एडी' के हिंदी संस्करण के प्रचार के लिए अलग से योजना बनाई है। इसके लिए मुंबई में प्रचार किया जाएगा, जो जल्द ही शुरू होने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें