फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moose Wala: मर कर भी नहीं मिटे सिद्धू मूसेवाला, आज भी अपने चाहने वालों के दिलों में बसते हैं सिंगर

Wed, 29 May 2024 07:25 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन कोई भी ऐसा दिन नहीं बीतता है जब उनके फैंस उन्हें याद नहीं करते हों। आज भी हर बड़े से लेकर छोटे मौकों पर सिद्धू मूसेवाला के गाने बजाकर उनके फैंस उन्हें याद करते नजर आते हैं। 29 मई 2022 को इस लोकप्रिय सिंगर की हत्या कर दी गई थी। चलिए आज आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनछुए पहलुओं के बारे में आपको बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम
सिद्धू मूसेवाला की असामियक मौत ने उनके चाहने वालों को दुखों से भर दिया। किसी ने भी उम्मीद नहीं किया था कि इतना होनहार गायक इतनी जल्दी इस दुनिया को छोड़ कर चला जाएगा। सिद्धू मूसेवाला कम उम्र से ही गायक बनना चाहते थे। 
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम
अपने बेटे की मौत के बाद सिद्धू मूसेवाला मां चरण कौर और पिता जी बिल्कुल टूट चुके थे। पिछले साल अपने बेटे के जन्मदिन पर उनकी मां ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक नॉट साझा करते हुए लिखा था कि वे अपने बेटे को अपने आस-पास हमेशा महसूस करती हैं। 

4 of 5
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम
सिद्धू मूसेवाला अपने मां और पिता जी से काफी प्यार करते थे। वे अपने माता-पिता की एकलौती संतान थे। उनके माता-पिता को उनपर काफी गर्व है। एक इंटरव्यू के दौरान उनकी माता जी ने कहा था कि उनके बेटे ने अपने दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वे कला के सच्चे पुजारी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम
सिद्धू मूसेवाला बहुत कम उम्र में ही पूरी दुनिया में अपना नाम रौशन कर लिए थे। उनकी मां ने पिछले साल उनके जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए जो नॉट लिखा था, उसमें उन्होंने लिखा था कि वे पंजाब की युवा पीढ़ी को सही रास्ता दिखा कर इस दुनिया से गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें