फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korean Movies Remake: सलमान खान से लेकर इमरान हाशमी तक की फिल्में हैं कोरियन मूवीज की रीमेक, देखें लिस्ट

Tue, 27 May 2025 03:59 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Korean Movies Remake: आज के समय में भारतीय दर्शकों द्वारा कोरियन फिल्म्स और ड्रामा बहुत पसंद किया जा रहा है। हम बात करेंगे उन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में, जो कोरियन फिल्मों के रीमेक हैं।
विज्ञापन
1 of 6
इमरान हाशमी और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

आज के दौर में दर्शक कोरियन फिल्मों और ड्रामा से काफी आकर्षित हो रहे हैं। लगभग सभी उम्र के लोग कोरियन फिल्मों को पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग तो उनके लुक्स और ड्रेस को भी अपना रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में कुछ बॉलीवुड फिल्में ऐसी हैं, जो कोरियन फिल्मों की रीमेक हैं। आज हम जानेंगे उन फिल्मों के बारे में।

विज्ञापन

2 of 6
राधे - फोटो : यूट्यूब

राधे
प्रभु देवा के निर्देशन में साल 2021 में सलमान खान अभिनीत फिल्म 'राधे' रिलीज हुई। यह फिल्म कोरियन फिल्म 'द आउटलॉज' से इंस्पायर थी। 'राधे' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ मुख्य भूमिका में दिशा पाटनी थीं।

विज्ञापन

3 of 6
आवारापन - फोटो : यूट्यूब

आवारापन
इमरान हाशमी अभिनीत 'आवारापन' साल 2007 में रिलीज हुई थी, जिसे मोहित सूरी द्वारा निर्देशित किया गया था। इमरान हाशमी की इस रोमांटिक-एक्शन फिल्म की कहानी एक कोरियन फिल्म से प्रेरित थी, जिसका नाम था 'बीटरस्वीट', जो 2005 में रिलीज हुई थी। 'आवारापन' फिल्म में इमरान हाशमी के साथ श्रिया शरन मुख्य भूमिका में थीं।

यह खबर भी पढ़ें: Housefull 5: ट्रेलर रिलीज इवेंट में मास्क पहनकर पहुंचे सितारे, अक्षय ने कराया सबका परिचय; गायब रहे संजय दत्त

4 of 6
एक विलेन - फोटो : एक्स

एक विलेन
मोहित सूरी के निर्देशन में साल 2014 में एक फिल्म आई 'एक विलेन', जो रोमांटिक-एक्शन फिल्म थी। इस फिल्म में सिद्दार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट थी। इस फिल्म की कहानी 'शॉ द डेविल' की कोरियन फिल्म से प्रेरित थी।

विज्ञापन

5 of 6
धमाका - फोटो : यूट्यूब

धमाका
राम माधवानी द्वारा निर्देशित और कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म 'धमाका', जो 2021 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भी कोरियन फिल्म 'द टेरर लाइव' की रीमेक कही जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बर्फी - फोटो : यूट्यूब

बर्फी
अनुराग बसु द्वारा निर्देशित फिल्म 'बर्फी', जिसे साल 2012 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर, इलियाना डिक्रूज, प्रियंका चोपड़ा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। बताया जाता है कि यह मूवी कोरियन फिल्म 'लवर्स कॉन्सर्टो' की रीमेक है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें