फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Piyush Mishra: बाथरूम में फिसले पीयूष मिश्रा, लगी गंभीर चोट; 'दुल्हनिया ले आएगी' के निर्देशक ने दिया अपडेट

Tue, 21 Jul 2026 08:38 PM IST
Akash Khare एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Piyush Mishra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और लेखक पीयूष मिश्रा बाथरूम में फिसलकर चोटिल हो गए हैं। हादसे के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। जानिए कैसी है उनकी हालत?

विज्ञापन
1 of 4
पीयूष मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को मुंबई में फिल्म 'दुल्हनिया ले आएगी' का एक प्रमोशनल इवेंट था। कार्यक्रम में फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे पीयूष मिश्रा भी निर्देशक आकाशादित्य लामा और अभिनेत्री खुशाली कुमार के साथ शामिल होने वाले थे। हालांकि, उनकी अनुपस्थिति पर जब सवाल किया गया तो निर्देशक आकाशादित्य लामा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभिनेता सोमवार रात बाथरूम में फिसलकर चोटिल हो गए हैं। उनका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया है जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है।

विज्ञापन

2 of 4
पीयूष मिश्रा और खुशाली कुमार - फोटो : X

फिल्म प्रमोशन का हिस्सा नहीं बन पाएंगे 

आकाशादित्य लामा ने बताया, ‘कल रात उनके मैनेजर का फोन आया और उन्होंने बताया कि पीयूष जी घर पर बाथरूम में फिसल गए, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह बेड रेस्ट की सलाह दी है। इसलिए वह फिल्म के प्रमोशन और इंटरव्यू का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।’

विज्ञापन

3 of 4
निर्देशक आकाशादित्य लामा - फोटो : X

बिस्तर से उठ भी नहीं पा रहे मिश्रा

निर्देशक ने आगे बताया कि पीयूष मिश्रा पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे थे, लेकिन इसके बावजूद वह अपने सभी पेशेवर दायित्व पूरी ईमानदारी से निभा रहे थे। उन्होंने कहा, ‘स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के बावजूद वह लगातार कोशिश कर रहे थे कि फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा बन सकें। लेकिन इस हादसे के बाद उनकी हालत ऐसी है कि फिलहाल वह बिस्तर से उठ भी नहीं पा रहे हैं। हम सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।'

 

विज्ञापन

4 of 4
फिल्म दुल्हनिया ले आएगी - फोटो : X

24 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म 

बात करें फिल्म की तो 'दुल्हनिया ले आएगी' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। शादी, कॉमेडी, रोमांस, पारिवारिक रिश्तों और भावनाओं से भरपूर यह फिल्म एक संपूर्ण फैमिली एंटरटेनर होने का वादा करती है। फिल्म में पीयूष मिश्रा के अलावा खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर, लैरिसा बोनेसी, ओंकार कपूर, स्नेहिल दीक्षित मेहरा, अगू स्टेनली चिएदोजी और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। आकाशादित्य लामा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें