फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: ‘द ओडिसी’ और ‘धमाल 4’ ने उठाया वीकएंड का पूरा फायदा, जानें बाकी फिल्मों का हाल

Sun, 19 Jul 2026 08:10 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: क्रिस्टोफर नोलन की मच अवेटेड फिल्म ‘द ओडिसी’ रिलीज हो चुकी है। इसके अलावा सिनेमाघरों में ‘धमाल 4’, ‘अल्फा’, ‘ईविल डेड बर्न’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी फिल्में भी लगी हुई हैं। जानिए इन फिल्मों ने शनिवार को कितना कलेक्शन किया।

विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ 17 तारीख को भारत के थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। इसके अलावा भारत में इन दिनों अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में थिएटर्स में लगी हुई है। इनमें कॉमेडी से लेकर एक्शन जॉनर तक की फिल्में शामिल हैं। जानिए इन फिल्मों ने शनिवार को कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन

2 of 6
द ओडिसी - फोटो : सोशल मीडिया

‘द ओडिसी’ 
मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिंसन, जेंडाया जैसे स्टार्स से सजी ये मच अवेटेड फिल्म भारत में शुक्रवार को रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है।

पहले दिन इसने शुक्रवार को 17.40 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं वीकएंड पर इसकी कमाई में और इजाफा हुआ। फिल्म ने शनिवार को 22 करोड़ की कमाई की। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 39.40 करोड़ का हो गया है। 

विज्ञापन

3 of 6
धमाल 4 - फोटो : एक्स

‘धमाल 4’
अजय देवगन, अरशद वारसी और रितेश देशमुख के अलावा कई सितारों से सजी 'धमाल 4' ने भी वीकएंड का पूरा फायदा उठाया है। फिल्म ने शनिवार को 10 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 111.50 करोड़ का हो गया है। 

4 of 6
ईविल डेड बर्न मूवी - फोटो : X

‘ईविल डेड बर्न’
हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ‘ईविल डेड बर्न’ भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है। फिल्म ने शनिवार को 1.77 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 24.22 करोड़ का हो गया है। 

विज्ञापन

5 of 6
अल्फा मूवी - फोटो : X

‘अल्फा’
आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल की फिल्म ‘अल्फा’ ज्यादा दर्शकों को इंप्रैस नहीं कर पाई है। फिल्म का कलेक्शन अब लाखों में गिर गया है। फिल्म ने शनिवार को केवल 48 लाख का कलेक्शन किया। इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 57.13 करोड़ का हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वेलकम टू द जंगल - फोटो : एक्स

‘वेलकम टू द जंगल’ 
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी के अलावा कई एक्टर्स से सजी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ भी बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे कमाई कर रही है। फिल्म ने शनिवार को 38 लाख का कलेक्शन किया। इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 132.43 करोड़ का हो गया है।

ये भी पढ़ें- National Awards 2026: 'सपने सच होते हैं मगर', सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुने जाने के बाद यामी गौतम ने कही ये बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें