फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Kaushal: भाई विक्की की सफलता देख खुश हैं सनी, बोले- वह जीवन में अच्छा कर रहे हैं, सब तारीफ कर रहे हैं

Sat, 03 Aug 2024 05:10 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विक्की कौशल-सनी कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम
तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और सनी कौशल की आगामी फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' दर्शकों के बीच खूब चर्चा में बनी हुई है। निर्माताओं ने हाल ही में, फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद लोगों का उत्साह और बढ़ गया है। अब हाल ही में, विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने भाई विक्की कौशल के स्टारडम की तारीफ की है और बताया कि विक्की की सफलता देख उन्हें बहुत खुशी होती है।
विज्ञापन

2 of 5
सनी कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम @sunsunnykhez
विक्की कौशल ने 'बैड न्यूज' के साथ अपने करियर की शानदार ओपनिंग दी है। इस फिल्म में अभिनेता के साथ तृप्ति डिमरी और एमी विर्क भी थे। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। कई लोगों ने विक्की के अभिनय की भी खूब तारीफ की है। अब भाई सनी कौशल ने विक्की की तारीफों के पुल बांधे है और बताया कि वह विक्की की सफलता देख काफी खुश हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सनी कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम @sunsunnykhez
 इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम के साथ एक इंटरव्यू में अभिनेता ने कहा, "यह माहौल वाकई बहुत अच्छा है। जब आपके आस-पास के लोग अपने जीवन में अच्छा कर रहे होते हैं और वही कर रहे होते हैं, जो उन्हें पसंद है। तो यह देखकर काफी अच्छा लगता है। जब उन्हें वह तारीफें मिलनी शुरू होती है तो यह बेहद खास होता है। मैं बस इतना ही कह सकता हूं। अब कृपया मेरी फिल्म फिर आई हसीन दिलरुबा देखें।

4 of 5
सनी कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम
'हसीन दिलरुबा' की पहली किस्त के बारे में सनी ने कहा, "सच तो यह है कि मुझे शर्म आती है कि मैंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है। मैंने उनसे वादा किया है कि दूसरे भाग के रिलीज होने से पहले मैं इसे पूरा कर लूंगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम @sunsunnykhez
'फिर आई हसीन दिलरुबा' कनिका ढिल्लन द्वारा लिखित और सह-निर्मित है। यह जयप्रद देसाई द्वारा निर्देशित है। यह फिल्म 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Mr Bachchan: अजय की 'रेड' से किस तरह अलग है 'मिस्टर बच्चन'? रवि तेजा की फिल्म पर निर्देशक का मजेदार खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें