फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parveen Babi: बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार ने अमिताभ को कहा गैंगस्टर, पढ़ें उनसे जुड़ी दस दिलचस्प बातें

Mon, 20 Jan 2025 11:24 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Parveen Babi Death Anniversary: आज 70 के दशक की अभिनेत्री परवीन बाबी की डेथ एनिवर्सरी है। वह अपने जमाने की फीमेल सुपरस्टार कही जाती थीं। आइए उनके बारे में 10 दिलचस्प बातें जानते हैं…
विज्ञापन
1 of 11
परवीन बाबी से जुड़ी दस दिलचस्प बातें - फोटो : अमर उजाला
परवीन बॉबी 70 से 80 के दशक का वह नाम है, जो अपने ग्लैमरस अंदाज और फीमेल सुपरस्टार की छवि के लिए जाना जाता है। दीवार’, ‘नमक हलाल’, ‘अमर अकबर एंथनी’ और ‘शान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपने दमदार अभिनय और बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर अभिनेत्री का जन्म 4 अप्रैल, 1954 को गुजरात के जूनागढ़ में बाबी राजवंश में हुआ था। उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, अहमदाबाद में पढ़ाई की। 1971 में अभिनेत्री ने अपना मॉडलिंग करियर शुरू किया और इसके दो साल बाद साल 1973 में अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद फिल्म ‘मजबूर’ से उन्होंने इंडस्ट्री में पहचान हासिल की। उन्हें ‘दीवार’ से सफलता मिली और उन्होंने ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘सुहाग’, ‘काला पत्थर’, ‘द बर्निंग ट्रेन’, ‘शान’, ‘क्रांति’, ‘कालिया’ और ‘नमक हलाल’ जैसी सफल फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवाया। आज ही के दिन साल 2005 में 50 वर्ष की आयु में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आइए आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी दस दिलचस्प बातें...
विज्ञापन

2 of 11
परवीन बाबी - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
1. परवीन बॉलीवुड की पहली फीमेल स्टार थीं, जो जुलाई 1976 में टाइम मैगजीन के फ्रंट पर आईं, उन्हें बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार भी कहा जाता था।
विज्ञापन

3 of 11
परवीन बाबी - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
2. अभिनेत्री हेमा मालिनी, रेखा, जीनत अमान, नीतू सिंह, रीना रॉय, राखी गुलजार, स्मिता पाटिल और शबाना आजमी के साथ बाबी अपने दौर की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ आठ फिल्में की थी और ये सभी हिट या सुपरहिट थीं।

4 of 11
परवीन बाबी - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
3. परवी बाबी अपनी फिल्मों में मुख्य रूप से पश्चिमी और ग्लैमरस भूमिकाओं में नजर आई हैं, यही वजह है कि वह अपने दौर के युवाओं की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक थीं।
विज्ञापन

5 of 11
परवीन बाबी - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
4. कबीर बेदी की पत्नी प्रोतिमा बेदी ने उनके जीवन पर एक किताब लिखी है। कहा जाता है कि वह कबीर बेदी के काफी करीब थीं।
विज्ञापन

6 of 11
परवीन बाबी - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
5. परवीन बाबी के बारे में कहा जाता है कि वह अपने करियर को लेकर बहुत सावधान थीं। वह अपने दम पर जीवन जीती थीं और आत्मनिर्भर थीं और कभी किसी के काम में दखल नहीं देती थीं। 
विज्ञापन

7 of 11
परवीन बाबी - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
6. परवीन बाबी ने अपनी पहचान उस दौर की सभी अभिनेत्रियों से अलग बना रखी थी। जब ज्यादातर अभिनेत्रियां साड़ी पहने हुए नजर आती थीं, तब वह वेस्टर्न ड्रेस में फिल्मों में नजर आईं, जिसकी वजह से उन्हें ट्रेडसेटर भी कहा गया।

8 of 11
परवीन बाबी - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
7. परवीन बाबी 1976 से 1980 तक रीना रॉय के साथ दूसरी सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री थीं।

9 of 11
परवीन बाबी - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
8. परवीन बाबी को हेमा मालिनी, रेखा, जीनत अमान, जया भादुरी, रीना रॉय और राखी के साथ अपने दौर की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक माना जाता था। उनकी लोकप्रियता इतनी ज्यादा थी कि कहा जाता है कि निर्माता अपनी फिल्मों के लिए उन्हें साइन करने के लिए उनके दरवाजे पर लाइन लगाए रहते थे।

10 of 11
परवीन बाबी - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
9. परवीन ने खुद को बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार के रूप में स्थापित किया, जिसकी वजह से वह बॉलीवुड में सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक बन गई थीं।
विज्ञापन

11 of 11
परवीन बाबी - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
10. परवीन बाबी के बारे में कहा जाता था कि उन्हें पैरानॉयड सिजोफ्रेनिया नाम की बीमारी थी, हालांकि, अभिनेत्री ने हमेशा इसका खंडन किया। अभिनेत्री ने सुपरस्टार अमिताभ बच्चन पर उन्हें जान से मारने का आरोप भी लगाया था। बाबी ने एक इंटरव्यू में कहा था, “अमिताभ बच्चन एक सुपर इंटरनेशनल गैंगस्टर हैं। वह मेरी जान के पीछे पड़ा है।”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें