बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'चमकीला' को लेकर चर्चा में है। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में परिणीति अपने सिंगिग का हुनर भी दिखाती नजर आएंगी। फिल्म में वे लोकप्रिय पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की प्रेमिका अमरजोत कौर के रूप में दिखेंगी। फिल्म में परिणीति ने कई गाने भी गाए हैं। परिणीति से पहले भी बॉलीवुड की कई टॉप अभिनेत्रियों ने फिल्मों और म्यूजिक एलबम अपने सिंगिग टैलेंट को दिखाया है।