पंकज त्रिपाठी
- फोटो : सोशल मीडिया
पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म के भी चहेते स्टार बन चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अपने करियर पर बात की। पंकज त्रिपाठी का कहना है, 'अगर आज लोग मुझे मेरे किरदारों के नाम से पुकारते हैं तो यह मुझे बेहद अच्छा लगता है। हालांकि, शुरुआत में करीब छह-सात साल पहले मुझे बुरा लगता था, जब लोग मेरा नाम नहीं जानते थे'।