फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pulkit Samrat: पुलकित हुए कृति के दीवाने, मेहंदी की तस्वीरों को साझा कर लुटाया अपनी नई-नवेली दुल्हन पर प्यार

Wed, 20 Mar 2024 02:35 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पुलकित सम्राट - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। पहले रकुलप्रीत सिंह दुल्हन बनीं और पिछले सप्ताह कृति खरबंदा भी शादी के बंधन में बंध गईं। कृति ने अपने प्यार अभिनेता पुलकित सम्राट के साथ दिल्ली में 15 मार्च को सात फेरे लिए। आज पुलकित ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से मेहंदी की कुछ अनदेखी तस्वीरों को साझा किया है। सोशल मीडिया पर पुलकित की ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं पुलकित और कृति की मेंहदी वाली रात की झलकियां- 

इस एक्टर को डेट करना चाहती हैं अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी
 
विज्ञापन

2 of 5
पुलकित सम्राट - फोटो : इंस्टाग्राम
पुलकित सम्राट इन दिनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। आखिर हों भी क्यों न, अपने प्यार के साथ नई जिंदगी की जो शुरुआत कर रहे हैं। अभिनेता ने आज अपने इंस्टाग्राम से अपनी मेहंदी की तस्वीरों को साझा किया है। हरे रंग के कुर्ते में पुलकित काफी जंच रहे हैं। 

पार्टी के शौकीन हैं ये स्टारकिड्स

 
विज्ञापन

3 of 5
कृति खरबंदा - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं पुलकित सम्राट की दुल्हन कृति मेहंदी की रात में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। तस्वीरों में कृति पेस्टल रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने प्यारे से झुमके और मांग टीका पहन रखा है। सोशल मीडिया पर कृति के फैंस को उनका सादगी भरा लुक काफी पसंद आ रहा है। 

4 of 5
पुलकित सम्राट - फोटो : इंस्टाग्राम

पुलकित सम्राट अपनी नई नवेली दुल्हन पर प्यार लुटाते हुए लिखा है, 'इश्क का रंग ऐसा, हम होश-रूबा हो गए'। वायरल हो रही तस्वीरों में पुलकित कृति को प्यार से निहारते दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में वे खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं। प्यार के रंगों से रंगी ये तस्वीरें लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलकित सम्राट - फोटो : इंस्टाग्राम

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'पागलपंती' की शूटिंग के दौरान कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट एक-दूसरे के करीब आए थे।

शमा की कातिल अदाओं ने ढाया कहर, तस्वीरें देख पिघल गए फैंस
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें