टीवी के मशहूर अभिनेता पंकज धीर का बुधवार को 68 साल की उम्र में कैंसर के कारण निधन हो गया। उन्होंने कई टीवी सीरियल में काम किया। धारावाहिक 'महाभारत' में कर्ण का किरदार निभा कर वह मशहूर हुए। उनके इस किरदार को इतना पसंद किया गया कि किताबों में उनकी तस्वीरें छपीं और कई जगहों पर उनके मंदिर बनाए गए। टीवी में काम करने के अलावा पंकज धीर ने कई फिल्मों में भी अभिनय किया है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
सनम बेवफा
- फोटो : फेसबुक
सनम बेवफा
साल 1991 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'सनम बेवफा' में पंकज धीर ने जुबेर खान का किरदार निभाया। इस फिल्म में चांदनी भी थीं। इसका निर्देशन सावन कुमार टाक ने किया था। महज 90 लाख रुपये में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 10 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
3 of 7
सड़क
- फोटो : फेसबुक
सड़क
साल 1991 में रिलीज हुई संजय दत्त की फिल्म सड़क में पंकज धीर ने इंस्पेक्टर ईरानी की भूमिका निभाई थी। पुलिस की भूमिका में पंकज को दर्शकों ने खूब पसंद किया। महेश भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पूजा भट्ट भी थीं। इस फिल्म की लागत 2.70 करोड़ रुपये थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 10.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
बादशाह
साल 1999 में शाहरुख खान की एक फिल्म 'बादशाह' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में पंकज धीर ने चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर खन्ना का किरदार निभाया था। इस फिल्म में ट्विंकल खन्ना भी थीं। दर्शकों ने फिल्म को खूब पसंद किया था। 11 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने 31.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
विज्ञापन
5 of 7
तुमको न भूल पाएंगे
- फोटो : फेसबुक
तुमको न भूल पाएंगे
सलमान खान और सुष्मिता सेन की अदाकारी वाली फिल्म 'तुमको न भूल पाएंगे' साल 2002 में रिलीज हुई थी। इसमें पंकज धीर ने शिव प्रताप सिंह की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म भी कामयाब रही थी। 11 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 19.89 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
6 of 7
अंदाज
- फोटो : फेसबुक
अंदाज
साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'अंदाज' में अक्षय कुमार, लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा ने अहम किरदार निभाया था। इसमें पंकज धीर ने प्रोफेसर राहुल मल्होत्रा का किरदार निभाया था। 9.25 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 28.81 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
टारजन; द वंडर कार
पंकज कपूर ने फिल्म 'टारजन; द वंडर कार' में राकेश कपूर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में वत्सल सेठ, आयशा टाकिया और अजय देवगन थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अच्छा नहीं कर पाई थी।