'पंचायत' सीरीज का तीसरा सीजन आज आ गया है। सोशल मीडिया पर हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। पिछली दो सीजन खूब लोकप्रिय हुए। अब देखते हैं, तीसरे सीजन को दर्शक कितना पसंद करते हैं। इस सीरीज में एक-एक पात्र खास है। 'पंचायत' में सचिव जी बने अभिनेता जितेंद्र कुमार ने तो मानो करियर बना रहे युवाओं के सच से सामना करा दिया है। यह सीरीज खुद जितेंद्र के करियर के लिए भी मील का पत्थर साबित हुई है। वे इंजीनियिंग के छात्र थे और एक्टिंग की तरफ मुड़ गए। आइए जानते हैं उनका सफर...