भारतीय दर्शक हमेशा से ही कुछ अलग देखने के शौकीन रहे हैं। ऐसे में कोविड 19 के समय ओटीटी तक दर्शकों की पहुंच तेजी से बढ़ने लगी थी। ओटीटी के बाद दर्शकों ने यूट्यूब का भी रुख किया और कई पाकिस्तानी ड्रामा के व्यूज को मिलियन तक पहुंचा दिया था। तो आज के इस लेख में हम आपको उन पाकिस्तानी जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें भारत में काफी पसंद किया जाता है।