फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते मिलेगा कोर्टरूम ड्रामा से लेकर रोमांस तक का मजा, रवीना-रजनीकांत का चलेगा जादू

Mon, 25 Mar 2024 10:08 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
लाल सलाम-पटना शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
आने वाले लंबे वीकएंड में ओटीटी दर्शकों का समय बिताने के लिए कुछ दिलचस्प फिल्में और वेब सीरीज आ रही हैं। इसमें सुपरहिट मलयालम फिल्म 'प्रेमलु' और बहुप्रतीक्षित सीरीज 'पटना शुक्ला' भी हैं। वहीं, प्राइम वीडियो पर इंस्पेक्टर ऋषि नाम से एक नई वेब सीरीज भी आ रही है। इस हफ्ते दर्शकों को कई मसालेदार फिल्मों और वेब सीरीज का मजा मिलेगा तो चलिए जानते हैं उन सीरीज और फिल्मों के बारे में जो इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल मचाने वाली है।
विज्ञापन

2 of 7
पटना शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
पटना शुक्ला
'पटना शुक्ला' एक आम महिला और एक वकील के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भ्रष्ट शिक्षा प्रणाली के खिलाफ लड़ती है। फिल्म में रवीना टंडन मुख्य भूमिका में हैं और यह 29 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 7
प्रेमलु - फोटो : सोशल मीडिया
प्रेमलु
'प्रेमलु' सचिन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दो संभावित रोमांटिक पार्टनर्स के बीच फंस जाता है और इससे मुश्किलें पैदा होती हैं। फिल्म में संगीत प्रताप, श्याम मोहन एम, मीनाक्षी रवींद्रन, अखिला भार्गवन, अल्थफ सलीम, मैथ्यू थॉमस के साथ नसलेन के गफूर और ममीथा बैजू मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह कथित तौर पर 29 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

4 of 7
लवर - फोटो : सोशल मीडिया
लवर
'लवर' अरुण और दिव्या के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके रिश्ते में छह साल साथ रहने के बाद खटास आने लगती है और यह सवाल उठता है कि क्या उनका प्यार समय की कसौटी पर खरा उतर सकता है या नहीं। प्रभुराम व्यास द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में के. मणिकंदन और श्री गौरी प्रिया मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि कन्ना रवि और हरीश कुमार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 27 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
Kamal Haasan: 'इंडियन 2'-'इंडियन 3' से धमाल मचाने को तैयार कमल हासन, अभिनेता ने फिल्मों पर साझा किया बड़ा अपडेट
विज्ञापन

5 of 7
लाल सलाम - फोटो : सोशल मीडिया
लाल सलाम
'लाल सलाम' एक लापरवाह शहरवासी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो उन्हीं लोगों की नजरों में खुद को योग्य साबित करके अपने ठग तरीकों को बदलने की कोशिश करता है, जिन्होंने उसे भगाया था। ऐश्वर्या रजनीकांत द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विष्णु विशाल, विक्रांत और सेंथिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। साथ ही सुपरस्टार रजनीकांत एक विस्तारित कैमियो में नजर आएंगे। यह फिल्म कथित तौर पर 29 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Randeep Hooda: 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' के कारण डिप्रेशन का शिकार हो गए थे रणदीप, बोले- लगा जिंदगी आधी कट गई हो...
विज्ञापन

6 of 7
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : सोशल मीडिया
द ग्रेट इंडियन कपिल शो
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' की 30 मार्च से हर शनिवार और रविवार रात आठ बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग शुरू होगी। शो में कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर, अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और राजीव ठाकुर हैं।
Box Office Report: वीकएंड पर स्वातंत्र्य वीर सावरकर की कमाई में सुधार, जानें मडगांव एक्सप्रेस-योद्धा का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इंस्पेक्टर ऋषि - फोटो : सोशल मीडिया
इंस्पेक्टर ऋषि
'इंस्पेक्टर ऋषि' एक हॉरर और क्राइम वेब सीरीज़ है, जिसमें नवीन चंद्रा ने अभिनय किया है। यह हाल ही में प्राइम वीडियो द्वारा एलान की गई मूल सीरीज में से एक है। यह वेब सीरीज शुक्रवार, 29 मार्च से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इंस्पेक्टर ऋषि एक क्राइम ड्रामा थ्रिलर कहानी पर आधारित होगी, जिसमें नवीन चंद्र मुख्य भूमिका में हैं। इस वेब सीरीज का निर्देशन सुखदेव लाहिड़ी ने किया है। इसकी स्ट्रीमिंग तमिल, तेलुगु और तीन अन्य भाषाओं में होगी।
Emraan Hashmi: जन्नत में इमरान के प्रपोजल दृश्य का असल जिंदगी से कनेक्शन, सीन रीक्रिएट कर पत्नी को किया था खुश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें