फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT Releases: एक्शन से सस्पेंस और कॉमेडी से रोमांस तक, इस वीकेंड ओटीटी पर आ रहीं ये फिल्में-सीरीज

Fri, 04 Jul 2025 07:24 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड अगर आप एक्शन, थ्रिलर, सस्पेंस और रोमांटिक फिल्मों और सीरीज की तलाश में हैं तो आपके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक कंटेंट रिलीज हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 6
OTT Release This Weekend - फोटो : एक्स

ओटीटी के दीवानों के लिए इस बार वीकेंड काफी खास होने वाला है, क्योंकि शानदार फिल्में और सीरीज अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर दस्तक देने जा रही हैं। 4 से लेकर 6 जुलाई तक कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रोमांच, सस्पेंस और एक्शन से भरपूर फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, जो आपके बिंज-वॉचिंग प्लान को पूरी तरह कम्पलीट कर देंगी। तो चलिए आपको बताते हैं इस वीकेंड क्या कुछ खास देखने को मिलने वाला है।

विज्ञापन

2 of 6
गुड वाइफ - फोटो : एक्स

‘गुड वाइफ’
लंबे वक्त से बड़े पर्दे से गायब रहीं अभिनेत्री प्रियामणि अब डिजिटल स्क्रीन पर 'गुड वाइफ' के जरिए वापसी कर रही हैं। ये सीरीज एक ऐसी महिला की कहानी है, जो कभी एक वकील थी और अब गृहिणी बन चुकी है। लेकिन जब उसका पति एक बड़े स्कैंडल में फंस जाता है, तो उसे फिर से अदालत की लड़ाई लड़नी पड़ती है। इसमें आपको रिश्तों की उलझन और न्याय के लिए संघर्ष देखने को मिलेगा। निर्देशक रेवती के लिए भी ये डिजिटल डेब्यू है, जिससे दर्शकों को इस शो से काफी उम्मीदें हैं। ये सीरीज 4 जुलाई यानी आज जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें: Poonam Dhillon: पूनम ढिल्लों ने शेयर किया ऋषि कपूर के साथ काम करने का अनुभव, नीतू सिंह को लेकर कही ये बात

विज्ञापन

3 of 6
द हंट - फोटो : IMDb

'द हंट'
सोनी लिव पर रिलीज होने जा रही ‘द हंट’ भारत के इतिहास की सबसे बड़ी राजनीतिक घटनाओं में से एक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या पर आधारित है। ये शो 1991 के उस आत्मघाती हमले और उसके बाद CBI द्वारा की गई 90 दिन की तफ्तीश को बारीकी से दर्शाता है। इस सीरीज में अमित सियाल, साहिल वैद और बगवती पेरुमल जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। ये शो भी 4 जुलाई यानी आज स्ट्रीम हो गया है।

4 of 6
कालिधर लापता - फोटो : IMDb

'कालिधर लापता'
अभिषेक बच्चन एक बार फिर दर्शकों को इमोशनल सफर पर ले जाने को तैयार हैं। 'कालिधर लापता' एक वृद्ध व्यक्ति की कहानी है, जिसे लगता है कि उसका परिवार उसे छोड़ना चाहता है। वो तय करता है कि अब वह अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जिएगा। इस सफर में उसकी मुलाकात होती है एक 8 साल के अनाथ बच्चे बल्लू से। दोनों के बीच बनती अनोखी दोस्ती इस फिल्म की आत्मा है। ये फिल्म जी 5 पर आज रिलीज हो गई है।

विज्ञापन

5 of 6
उप्पू कपुरंबु - फोटो : IMDb

‘उप्पू कपुरंबु’
तेलुगु दर्शकों के लिए 'उप्पू कपुरंबु' एक हल्की-फुल्की लेकिन गहरी बात कहने वाली कॉमेडी फिल्म है। गांव की नई महिला सरपंच बनी अपूर्वा (कीर्ति सुरेश) कब्रिस्तान में जगह की समस्या से जूझती है। इसमें उनका साथ देता है अजीबोगरीब कब्र रक्षक ‘चिन्ना’। ये फिल्म गांव की राजनीति, पागलपन और व्यंग्य से भरी है जो दर्शकों को हंसी के साथ काफी चीजें सोचने पर मजबूर कर देगी। ये फिल्म प्राइम वीडियो पर 4 जुलाई को रिलीज हो गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इन द लॉस्ट लैंड्स - फोटो : IMDb
‘इन द लॉस्ट लैंड्स’
अगर आप फैंटेसी और ऐक्शन के फैन हैं तो 'इन द लॉस्ट लैंड्स' आपके लिए है। हॉलीवुड एक्ट्रेस मिला जोवोविच एक रहस्यमयी जादूगरनी के रोल में नजर आएंगी जो एक रानी की ख्वाहिश पूरी करने के लिए खतरनाक यात्रा पर निकलती है। उनके साथ डेव बटिस्टा भी अहम भूमिका में हैं। जॉर्ज आर.आर. मार्टिन की कहानी पर आधारित ये फिल्म विजुअल्स, जादू और रहस्यों से भरपूर है। ये फिल्म लायंसगेट प्ले पर आज रिलीज हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें