फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर होगा एंटरटेनमेंट का जबर धमाल, रिलीज होने वाली हैं ये फिल्में और सीरीज

Mon, 21 Jul 2025 11:44 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

OTT Release This Week: सिनेमाघरों में तो इस वक्त 'सैयारा' की धूम है। संभव है कि आपने देख ली हो या देखने की प्लानिंग चल रही हो। मगर, ओटीटी पर इस हफ्ते आपके लिए क्या खास है? जानिए
विज्ञापन
1 of 6
OTT Release This Week - फोटो : सोशल मीडिया
बीते हफ्ते डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कई दिलचस्प फिल्में और सीरीज रिलीज हुईं। सिनेमाघरों में भी बहार आई रही। एंटरटेनमेंट के शौकीनों के लिए अब ये वीक भी कम खास नहीं। थिएटर्स में तो फिल्मों की बाहर है ही, साथ ही ओटीटी पर भी खूब धमाल होने वाला है। जानते हैं इस वीक की ओटीटी लिस्ट....
विज्ञापन

2 of 6
मंडला मर्डर्स - फोटो : इंस्टाग्राम: @netflix
मंडला मर्डर्स
नेटफ्लिक्स और यशराज फिल्म्स की साझेदारी में बनी वेब सीरीज 'मंडला मर्डर्स' इस हफ्ते दस्तक देगी। वाणी कपूर, सुरवीन चावला, श्रिया पिलगांवकर और रघुबीर यादव जैसे सितारों से सजी इस सीरीज में चरणदासपुर के प्राचीन यंत्र के रहस्य उजागर होंगे। वाणी सीरीज में इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर रिया थॉमस के रोल में नजर आएंगी। यह सीरीज 25 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन

3 of 6
सरजमीन - फोटो : सोशल मीडिया
सरजमीन 
काजोल, इब्राहिम अली खान, पृथ्वीराज सुकुमारन और मिहिर आहूजा जैसे सितारों से सजी फिल्म 'सरजमीन' भी इस हफ्ते की लिस्ट में है। यह 25 जुलाई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म की काहनी एक ऐसे आर्मी ऑफिसर की है, जो कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त कराने की कोशिश करती है। इसके लिए वह कोई भी कीमत देने को तैयार है। काजोल ने फिल्म में इब्राहिम की मां का रोल अदा किया है। फिल्म का निर्देशन कायोज ईरानी ने किया है।

4 of 6
रंगीन - फोटो : इंस्टाग्राम @primevideoin
रंगीन
इस शो में विनीत कुमार सिंह, राजश्री देशपांडे, तारुक रैना और शीबा चड्ढा नजर आएंगे। इसकी कहानी एक ऐसे इंसान पर आधारित  है, जिसे अपनी पत्नी से धोखा मिलता है और वह उस धोखे का बदला लेने के लिए एक बड़ा कदम उठाता है। 'रंगीन' शो को आप 25 जुलाई से प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
'सौंकन सौंकने 2' - फोटो : सोशल मीडिया
सौंकन सौंकने 2 
निमरत खैरा, सरगुन मेहता, चरणजीत सिंह, जसविंदर सिंह और एमी विर्क अभिनीत यह रोमांटिक फिल्म जी5 पर दस्तक देने वाली है। यह फिल्म 25 जुलाई से स्ट्रीम होगी। इसकी कहानी एक पति की है, जिसकी दो पत्नी होती है। हालांकि उसकी मां अपने बेटे के लिए एक और पत्नी ले आती है, जिसके बाद दोनों पत्नियां मिलकर उस नई वाली पत्नी का सामना करती है।

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु करेंगी अपनी टॉलीवुड वापसी फिल्म का निर्माण, क्या होगा प्रोजेक्ट में खास
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'ट्रिगर'-'अंटिल डॉन'-'हैप्पी गिलमोर 2' - फोटो : सोशल मीडिया
ये भी हैं लिस्ट में
एक्शन थ्रिलर से भरपूर के ड्रामा सीरीज 'ट्रिगर' नेटफ्लिक्स पर 25 जुलाई से स्ट्रीम होगी। इसमें किम नाम गिल और किम यंग क्वांग मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा अमेरिकी स्पोर्ट्स कॉमेडी फिल्म 'हैप्पी गिलमोर 2' भी लिस्ट में है, जो 25 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी। अमेरिकी हॉरर फिल्म 'अंटिल डॉन' का प्रीमियर 25 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें